प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम (सौ. एक्स ) 
बिज़नेस

India- Mauritius : भारत और मॉरीशस के बीच इन चीजों को लेकर हो रहा है कारोबार, मॉरीशस को पसंद है भारतीय मोती

भारत और मॉरीशस के बीच में आपसी रिश्ते काफी जरूरी हैं। इसी कारण भारत और मॉरीशस के बीच में अच्छे व्यापारिक संबंध भी है। जिसमें चीनी, मोती और अन्य प्रोडक्ट्स का समावेश हैं।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस का दौरा करने वाले हैं। भारत के क्षिण में हिंद महासागर में स्थित ये देश रणनीतिक तौर पर काफी जरूरी है। साथ ही मॉरीशस की 68 प्रतिशत जनसंख्या भी हिंदू आबादी की है और वहां के प्रधानमंत्री भी इंडियन ओरिजिन के ही हैं।

इस सभी कारणों से भारत और मॉरीशस के बीच में आपसी रिश्ते काफी जरूरी हैं। इसी कारण भारत और मॉरीशस के बीच में अच्छे व्यापारिक संबंध भी है। जिसमें चीनी, मोती और अन्य प्रोडक्ट्स का समावेश हैं। यहां हम आपको भारत और मॉरीशस के बीच के ट्रेड के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

मॉरीशस को पसंद है भारतीय मोती

भारत मोतियों का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। यही कारण है कि मॉरीशस भारतीय मोतियों का आयात करता है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल बिजनेस के मामले में यूएस कॉमट्रेड डेटाबेस के अनुसार, साल 2023 के दौरान मॉरीशस को भारत से प्राकृतिक या संवर्धित मोतियों का एक्सपोर्ट 2.52 हजार अमेरिकी डॉलर का हुआ था। साथ ही भारत से कई और वस्तुओं का एक्सपोर्ट मॉरीशस को किया जाचा है।

भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार

पिछले 5 सालों में, भारत मॉरीशस मुख्य बिजनेस पार्टनर रहे हैं। साल 2023 में, भारत ने मॉरीशस के टोटल इंपोर्ट में 10.2 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व किया गया है और उनके इंपोर्ट के प्रमुख देशों में तीसरे पायदान पर रहा है। भारत से मॉरीशस को एक्सपोर्ट की मात्रा साल 2018 में 1.027 मिलियन अमेरिकी डॉलर, साल 2019 में 776 मिलियन अमेरीकी डॉलर, साल 2020 में 405 मिलियन अमेरीकी डॉलर, साल 2021 में 808 मिलियन अमेरीकी डॉलर, साल 2022 में 632 मिलियन अमेरीकी डॉलर और साल 2023 में 646 मिलियन अमेरीकी डॉलर थी।

वर्तमान में मॉरीशस को टॉप 5 इंडियन इंपोर्टर्स और मॉरीशस में इन प्रोडक्ट्स के लिए बाजार हिस्सेदारी फार्मास्यूटिकल्स, अनाज, कपास, ऑटोमोबाइल और खनिज ईंधन है। ये लोकल इंडस्ट्री के लिए कच्चे माल का एक प्रमुख सप्लायर्स भी है जिसका मतलब है कि कपड़ा और परिधान उद्योग को यार्न और कपड़े की सप्लाई करता है।

ये भारतीय कंपनियां करती है मॉरीशस में काम

मॉरीशस में फिलहाल लगभग 17,403 इंडियन और 10,274 ओसीआई कार्ड होल्डर्स हैं। तकरीबन 64 इंडियन कंपनियों ने मॉरीशस में हेल्थ सर्विस, एजुकेशन, आईसीटी, फ्रीपोर्च और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कई सेक्टरों में इंवेस्टमेंट किया है। मॉरीशस में काम करने वाली कुछ मुख्य इंडियन कंपनियों में एमिटी, द ओबेरॉय, डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल और इंफोसिस आदि का समावेश हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव