लक्ष्मी मित्तल, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

भारत में अरबपतियों की बाढ़, एक साल में जुड़े 24 नए रईस; लक्ष्मी मित्तल की कमाई देख फटी रह जाएंगी आंखें!

Lakshmi Mittal Net Worth: देश के चौथे सबसे अमीर लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में सबसे तेज उछाल देखा गया। आर्सेलर मित्तल के शेयरों में तेजी आने से उनकी कुल दौलत 2.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

मनोज आर्या

Forbes 2026 India Billionaires List: फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स 2026 लिस्ट के मुताबिक भारत में एक साल के अंदर 24 नए अरबपति बढ़े हैं। पिछले साल यानी की 2025 से बढ़कर इनकी संख्या 229 हो गई है। देश के चौथे सबसे अमीर शख्स लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में इस साल सबसे तेज उछाल देखा गया। उनकी कंपनी आर्सेलर मित्तल के शेयरों में 80% से ज्यादा की तेजी आने से उनकी कुल दौलत 31 अरब डॉलर, यानी 2.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में 20 अरब डॉलर, यानी 1.85 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस हिसाब से मित्तल ने सालभर हर दिन औसतन 274 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की है। इस लिस्ट में एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूंब का नाम भी शामिल हो गया है।

टॉप-10 में उदय कोटक का भी नाम

तीसरे नंबर पर ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल हैं। वे अब भी भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। लिस्ट में 20 भारतीय महिला अरबपति शामिल हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक इस साल टॉप-10 में शामिल हुए हैं। हाल ही में उन्हें पद्म भूषण मिला था। उनकी एंट्री से डीएलएफ के पीछे रहे प्रॉपर्टी डेवलपर कुशल पाल सिंह 12वें नंबर पर खिसक गए।

भारत: 2026 के टॉप-5 रईसों की संपत्ति

रैंक नाम संपत्ति-26 संपत्ति-25 बदलाव
1 मुकेश अंबानी 9.23 9.72 -5.05%
2 गौतम अडाणी 5.91 8.52 -30.7%
3 सावित्री जिंदल 3.62 3.72 -2.7%
4 लक्ष्मी मित्तल 2.87 1.85 +55%
5 शिव नाडर 2.86 3.07 -6.93%

दुनिया: 2026 के टॉप-5 रईसों की संपत्ति

रैंक नाम संपत्ति-26 संपत्ति-25 बदलाव
1 इलॉन मस्क 77.66 39.62 +96.03%
2 लैरी पेज 23.79 16.57 +43.60%
3 सर्गेई ब्रिन 21.94 15.37 +42.77%
4 जेफ बेजोस 20.74 22.31 -7.05%
5 मार्क जुकरबर्ग 20.55 23.42 -12.25%

(नोट: सभी संपत्ति लाख करोड़ रुपये में है)

3 साल बाद Paytm फाउंडर की वापसी

एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी नए अरबपतियों में शामिल हैं। नवंबर में कंपनी के आईपीओ के बाद वे इस क्लब में आए। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा तीन साल बाद फिर लिस्ट में लौटे हैं। पेटीएम के शेयर पिछले साल करीब 60% चढ़े, हालांकि यह अभी भी आईपीओ की करीब आधी प्राइस पर ट्रेड कर रहे हैं।

2009 में लॉन्च हुई थी पहली लिस्ट

आपको बता दें कि फोर्ब्स इंडिया ने अपनी पहली रिच लिस्ट 2009 में लॉन्च की थी। ये लिस्ट फैमिली और इंडिविजुअल्स से मिली शेयरहोल्डिंग व फाइनेंशियल जानकारी, स्टॉक एक्सचेंज, एनालिस्ट्स और मार्केट डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। नेटवर्थ अमेरिकी डॉलर (USD) में कैलकुलेट होती है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन