कॉन्सेप्ट फोटो  
बिज़नेस

Income Tax Budget 2025: अगले हफ्ते आएगा नया इनकम टैक्स बिल, बजट में फाइनेंस मिनिस्टर ने किया ऐलान

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में ऐलान किया है कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा। वित्त मंत्री ने अनाउंस किया है कि नए इनकम टैक्स बिल को अगले हफ्ते संसद में रखा जाएगा।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट आज यानी 1 फरवरी को संसद में पेश हो रहा है। बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं। इस बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें पहले से ही लगाईं जा रही थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार की तरफ से न्यू टैक्स रिजीम और ओल्ड टैक्स रिजीम में बदलाव किया जा सकता है।

ऐसे में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में ऐलान किया है कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा। वित्त मंत्री ने अनाउंस किया है कि नए इनकम टैक्स बिल को अगले हफ्ते संसद में रखा जाएगा।

सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली इंटरेस्ट इनकम पर टैक्स छूट

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में ऐलान किया है कि सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली इंटरेस्ट इनकम पर टैक्स छूट की लिमिट को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है।

फाइनेंस  मिनिस्टर ने कही ये बात

वित्त मंत्री ने कहा, "मैं टीडीएस कटौती योग्य दरों और लिमिट की संख्या को कम करके स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव करती हूं।  इसके अलावा, बेहतर स्पष्टता और एकरूपता के लिए टैक्स डिडक्शन के लिए लिमिट रकम (Threshold amounts) को बढ़ाया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर कर कटौती की सीमा को मौजूदा लेवल 50,000 रुपये से दोगुना करके 1,00,000 रुपये किया जा जाता है।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान देश में 120 जगहों के लिए उड़ान स्कीम की बात कही है। सरकार लक्ष्य उड़ान स्कीम से 4 करोड़ नये यात्री को जोड़ने का है। इसके साथ ही बिहार में 3 नये ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे। ये पटना हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट, हैलीपैड बनाए जाएंगे।

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप