असली और नकली सोने की पहचान कैसे करें? (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

सोना असली है या नकली? इन 5 तरीकों से पता कर सकते हैं आप; दुकानदार भी नहीं बना पाएगा मूर्ख

Gold Buying Tips: सोने की खरीदारी करते समय यह जानना जरूरी है कि आप जिस कैरेट (, 18,22 या 24) का पेमेंट कर रहे हैं, क्या वह सोना उतने ही कैरेट का है। इसके साथ कई ऐसी चीजें जानना जरूरी है।

मनोज आर्या

Tips to Check Real And Fake Gold: भारत में सोने की खरीद को लेकर एक अलग ही क्रेज है। शादी-विवाह, त्योहार या कोई खास अवसर इन सभी मौकों पर लगभग हर भारतीय सोने की खरीद पर अधिक से अधिक खर्च करता है। देश के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके में भी सोना आज भी निवेश का सबसे बेहतर विकल्प के रूप में बना हुआ है। हालांकि, आज के दौर में उच्च स्तरीय तकनीक के बावजूद भी नकली सोने की खरीद और बिक्री काफी तेजी से हो रही है। कई ऐसे लोग है जो सोना खरीदने की चाहत रखते हैं, लेकिन उन्ही असली और नकली में फर्क की समझ नहीं है।

हाल ही में मध्य प्रदेश से एक खबर सामने आई  है कि राजधानी भोपाल में यूको बैंक की चार ब्रांच से नकली सोने के बदले करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लिया गया। इन मामले में सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है और जांच कर रही है। अगर इस स्तर पर नकली सोने के साथ धोखाधड़ी किया जा सकता है, तो यह आम आदमी इससे कितना सुरक्षित है।

सोना खरीदते फॉलो करें ये 5 टिप्स

ऐसा फ्रॉड आपके साथ भी हो सकता है। ऐसे में सोने की खरीदारी करते समय यह जानना जरूरी है कि आप जिस कैरेट (, 18,22 या 24) का पेमेंट कर रहे हैं, क्या वह सोना उतने ही कैरेट का है। इसके साथ कई ऐसी चीजें जानना जरूरी है जिससे पता कर सकते हैं कि आप जो सोना खरीद रहे हैं वह नकली है या असली। जब भी आप सोना खरीदें, उसकी शुद्धता जरूर चेक करें। इसके साथ ही पक्के बिल भी जरूर देखनी चाहिए। सोना खरीदते समय ये इन 5 बातों का जरूर ध्यान रखें।

1. BIS स्टैंडर्ड मार्क

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय BIS स्टैंडर्ड मार्क देखना बहुत जरूरी है। बीआईएस लोगो एक त्रिकोण (Triangle) के आकार का होता है। यह गहनों पर हॉलमार्क का पहला निशान है। बीआईएस लोगो का मतलब है कि सोने की शुद्धता बीआईएस-सर्टिफाइड सेंटर पर जांची गई है। अगर गोल्ड ज्वेलरी पर यह मार्क है तो समझिए सोना ठीक है। यह निशान सोने की क्वालिटी की गारंटी देता है।

2. गहने का हॉलमार्क

सोने के गहने पर उसकी प्यूरिटी से जुड़ा हॉलमार्क होता है। सोने की खरीदारी के समय यह जरूरी देखें। अगर किसी सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्क नहीं है, तो उसे बिलकुल भी न खरीदें। यह हॉलमार्क इस बात की जानकारी देते है कि सोने में कितनी शुद्धता है। सोने की शुद्धता के मुताबिक किसी भी गहने की प्राइस तय की जाती है। जितने ज्यादा कैरेट का सोना लेंगे उसमें उतना ही ज्यादा सोना होता है। इसके साथ ही कीमतों में भी फर्क देखने को मिलने लगता है।  ज्यादा कैरेट का मतलब सोने का ज्यादा शुद्ध होना होता है। इसमें कैरेट को अंग्रेजी के अक्षर के (K) से प्रदर्शित करते हैं।

3.  सोने का HUID कोड

सोना खरीदते समय HUID कोड देखना जरूरी है। यह कोड गहनों पर बना तीसरा निशान होता है। इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर कहते हैं। यह 6 डिजिट का कोड होता है। इसमें अल्फाबेट्स (A से Z) और न्यूमेरिक्स (1 से 9 तक) होते हैं। जैसे- A123BC, B456CD, C789EF आदि। हर गहने के लिए यह कोड अलग होता है। आप BIS Care App पर 'Verify HUID' फीचर से इस कोड को चेक कर सकते हैं। कोड आपको यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं, वह असली है और उसकी शुद्धता सही है।

4. खरीदारी का पक्का बिल

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय यह देखना बहुत जरूरी है कि आप इसे कहां से खरीद रहे हैं। छोटे शहरों में स्थानीय दुकानदार से खरीदे गए सोने की शुद्धता में अंतर आ सकता है। अगर ज्वेलरी पर बीआईएस मार्क, हॉलमार्क और HUID कोड है तो भी दुकानदार से पक्का बिल लेना न भूलें। कई ऐसे भी मामले आए हैं कि काफी स्थानीय दुकानदार ज्वेलरी पर नकली हॉलमार्क भी लगा देते हैं। पक्के बिल पर दुकानदार का जीएसटी नंबर भी होता है। उस नंबर से जीएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट  services.gst.gov.in/services/searchtp पर जाकर सर्च कर सकते हैं।

5. शुद्धता जांचने की मशीन

सारी चीजें पूरी होने के बाद मशीन के जरिए भी सोने की शुद्धता जांच लें। इस मशीन को कैरेटोमीटर भी कहा जाता है। आजकल कई अच्छी दुकानों में सोना जांचने की मशीन भी होती है। कई बड़े ब्रांड अपने स्टोर पर इस मशीन को रखते हैं। आप चाहें तो स्थानीय दुकानदार से खरीदे गए सोने की शुद्धता की जांच भी इन मशीन पर करवा सकते हैं। इससे सोने की शुद्धता तुरंत पता चल जाती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल