उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

सरकार ने फेम के तीसरे चरण को दी मंजूरी, इलेक्ट्रिक परिवहन से जुड़ी है योजना

इलेक्ट्रिक परिवहन योजना को लेकर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने अहम जानकारी साझा की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि फेम 3 को लेकर कई सुझाव आ रहे है। साथ ही फेम-1 और फेम-2 में जो भी खामियां थीं, उन्हें भी दूर करने की तैयारी की है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने फेम को लेकर अहम जानकारी दी है। आपको बता दें कि फेम एक ऐसी योजना है, जो इलेक्ट्रिक परिवहन को अपनाने के लिए लायी गयी है। कुमारस्वामी ने बताया है कि सरकार ने इस योजना के तीसरे चरण को 1 या 2 महीने में अंतिम रुप देने की तैयारी कर ली है। साथ ही इस योजना के पहले और दूसरे चरण में आ रही खामियों को दूर करने का भी प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि एक अंतर-मंत्रालयी समूह इस योजना के लिए प्राप्त सुझावों पर गौर कर रहा है। इसके साथ ही यानी हाइब्रिड एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने व विनिर्माण (फेम) से जुड़ी योजना के पहले दो चरणों में पेश हुईं समस्याओं के समाधान के प्रयास भी जारी हैं। फेम-3 अस्थायी ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम' यानी ईएमपीएस 2024 की जगह लेगी। इस योजना की अवधि सितंबर में समाप्त हो रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी दिए सुझाव

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ फेम-3 पर कई सुझाव आ रहे हैं कि फेम-1 और फेम-2 में जो भी खामियां थीं उन्हें कैसे दूर किया जाए...हम इस पर काम कर रहे हैं। यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी कुछ सुझाव दिए हैं। इसके लिए हमारा अंतर-मंत्रालयी समूह काम कर रहा है।''

सबसे सही और सकारात्मक तरीका

फेम-3 को अंतिम रूप देने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि एक या दो महीने के भीतर इस पर काम पूरा हो जाएगा।'' यह पूछे जाने पर कि क्या फेम-3 प्रस्ताव को एक या दो महीने में मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा मंत्री ने कहा, ‘‘ अब भी कई सुझाव आ रहे हैं। हमें उन सभी पर गौर करना होगा...जो भी सबसे सही और सकारात्मक तरीका है, हमें उसके हिसाब से निर्णय लेने होंगे।''

मोटर वाहन उद्योग से कई अनुरोध मिले

मोटर वाहन डीलर और कंपनियों के पास बिना बिके पड़े माल के बारे में पूछे गए सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें मोटर वाहन उद्योग से कई अनुरोध मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उद्योग को मजबूत करने के लिए सबकुछ रहे हैं।'' मंत्री ने यहां एसोचैम के एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में इन सवालों का जवाब दिया।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान