एचडीएफसी बैंक (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

HDFC Bank: बैंकिंग दिग्गजों ने आज जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे, 19 अप्रैल को देखने मिलेगा रिजल्ट प्रिव्यू

देश के बैंकिंग सेक्टर की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही से जुड़े नतीजे जारी किए हैं। जिसके अनुसार ये पता चला है कि बैंक को चौथी तिमाही में 6.7 प्रतिशत की बढ़त हासिल हुई है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश के आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों ने 31 मार्च 2025 को खत्म होने वाली तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट का ऐलान पहले ही कर दिया है। अब इसी सिलसिले में देश के बैंक भी अपनी प्रॉफिट रिपोर्ट जारी करने के लिए तैयार है। शनिवार यानी 19 अप्रैल को भारत के प्रमुख बैंक जैसे की एचडीएफसी बैंक, यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक उन 5 कंपनियों की लिस्ट में शामिल है, जो तिमाही नतीजों का ऐलान करने वाले हैं। आज यानी 19 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, मिड ईस्ट पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और इंटेग्रा कैपिटल अपने तिमाही नतीजे जारी करके रिपोर्ट पेश करने वाले हैं।

बैंकिंग सेक्टर की चौथी तिमाही के प्रिव्यू रिजल्ट

31 मार्च 2025 को खत्म होने वाली तिमाही या वित्त वर्ष के लिए, बैंकिंग सेक्टर में लोन और डिपॉजिट में अच्छी बढ़त, नेट इंटरेस्ट मार्जिन पर प्रेशर और इनसिक्योर और माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट के मुद्दों के कारण सुस्त इनकम की रिपोर्ट जारी करने की उम्मीद है। इसी बीच, 15 अप्रैल को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेग्युलेटरी चेंजेंस और वसूली से लोन कॉस्ट में मदद मिलने की उम्मीद है।

एचडीएफसी बैंक चौथी तिमाही रिजल्ट प्रिव्यू

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 3.2 प्रतिशत की बढ़त की रिपोर्ट जारी करने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि नेट इंटरेस्ट इनकन यानी एनआईआई साल-दर-साल 5.5 प्रतिशत बढ़ने की आशंका है । मार्जिन थोड़ा मीडियम रह सकता है जबकि कॉस्ट रेश्यो स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि मार्जिन थोड़ा मध्यम हो सकता है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

आईसीआईसीआई बैंक चौथी तिमाही रिजल्ट प्रिव्यू

आईसीआईसीआई बैंक को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में मजबूत परफॉर्म करने का अनुमान है, क्योंकि उसके कारोबार में अच्छी बढ़त हुई है और एसेट्स क्वालिटी में सुधार हुआ है। नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 12.3 प्रतिशत की बढ़त होने की उम्मीद है। इस बीच, एनआईआई में साल-दर-साल 9.2 प्रतिशत की बढ़त होने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार, 31 मार्च, 2025 को खत्म होने वाली तिमाही या वित्त वर्ष के लिए मार्जिन में भी बढ़त होने का अनुमान है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट