सोशल मीडिया पर वायरल एक हजार रुपये का नोट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

क्या सच में आने वाला है 1,000 रुपये का नया नोट? केंद्र सरकार ने साफ कर दी तस्वीर

क्या मार्केट में 1,000 रुपये का नया नोट आ रहा है? पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों को फर्जी बताया और कहा कि आरबीआई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

मनोज आर्या

Highlights:

  • सोशल मीडिया पर फर्जी एक हजार रुपये के नए नोट की तस्वीर वायरल हो रही है।

  • दावा किया जा रहा है कि यह नया नोट किसी खास तारीख को जारी किया जाएगा।

  • पीआईबी फैक्ट चेक ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे भ्रामक और फर्जी बताया।

PIB Fact Check on One thousand Rupees Viral Note: केंद्र सरकार के तहत आने वाली पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने मंगलवार को उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि भारत में 1,000 रुपये का नया नोट जारी किया गया है। यह स्पष्टीकरण तब आया जब इंस्टाग्राम, एक्स और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी पोस्ट सामने आईं, जिनमें लोग पीले रंग के 1,000 रुपये के नोट जैसी कोई चीज पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने दावा किया कि यह नोट नया है या इसे किसी खास तारीख को जारी किया जाएगा। इन दावों को खारिज करते हुए, पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 1,000 रुपये का नया नोट जारी करने के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

PIB की आम जनता से खास अपील

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में सरकारी एजेंसी ने नागरिकों से अपील की कि वे जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक सोर्स से ही करें। इसके अलावा ऑनलाइन बिना वेरिफिकेशन कंटेंट को शेयर करने से बचें। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि 1,000 रुपये का नया नोट जारी किया गया है। यह दावा फर्जी है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 1,000 रुपये का नया नोट जारी करने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। यह स्पष्टीकरण कथित बैंकनोट की वायरल हो रही तस्वीरों से जुड़ी गलत सूचनाओं को रोकने के लिए है, जिसने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच अटकलों को जन्म दिया था।

वर्तमान समय में चलन में ये नोट

अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस तरह की कंटेंट को देखते या शेयर करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध दावे की रिपोर्ट 'PIB Fact Check' को करें। वर्तमान में, भारत में आरबीआई की 'महात्मा गांधी (नई) सीरीज' के तहत 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के बैंक नोट चलन में हैं।

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को 1,000 रुपये का मूल नोट कानूनी रूप से अमान्य हो गया था। उस समय सरकार ने काले धन, जाली नोट और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत, उस समय चल रहे 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी।

2023 में वापस लिया गया 2 हजार का नोट

हालांकि, बाद में 500 रुपये का नया डिजाइन वाला नोट तो लाया गया, लेकिन 1,000 रुपये के नोट को दोबारा चलन में नहीं लाया गया। इसके बजाय, भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये का नोट जारी किया, जिसे बाद में मई 2023 में चलन से वापस ले लिया गया।

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट