सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोने-चांदी ने भरी उड़ान, सिल्वर 10,000 रूपए महंगा, गोल्ड में भी तेजी

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी के भाव में सोमवार 9 फरवरी 2026 को तेजी देखी गई। MCX में सोना 1,57,703 रुपये और चांदी 2,59,887 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price 9 Feb: सोने और चांदी के भाव में सप्ताह के पहले दिन, सोमवार 9 फरवरी 2026 को तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर दोनों की कीमतों में उछाल आया। गोल्ड रेट $5,046.90 प्रति औंस और सिल्वर रेट $79.385 प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,49,499 रुपये प्रति किलो था। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में 1.45% की तेजी आई और MCX में सोना 1,57,703 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी 4% की तेजी दर्ज की गई और यह 2,59,887 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है, जो शुक्रवार से 10,388 रुपये अधिक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में अभी और तेजी आ सकती है।

सोने-चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव

पिछले सप्ताह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव $4,988.60 प्रति औंस और चांदी का $77.525 प्रति औंस रहा। MCX पर सोना अब लगभग 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.49 लाख रुपये प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रही है।

29 जनवरी को सोने ने 1,93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई और चांदी ने 4,20,000 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके मुकाबले अब सोने के दाम करीब 38,000 रुपये और चांदी के दाम 1,71,000 रुपये गिर चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

कॉमेक्स पर सोने ने $5,069/औंस का उच्चतम स्तर और $4,988/औंस का निचला स्तर छुआ। बाजार $5,003/औंस के भाव पर खुला। चांदी ने $78.10/औंस पर खुलकर $80.33/औंस का हाई और $78 के करीब लो रिकॉर्ड किया। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने में करीब $67 का उछाल देखा गया और मार्च डिलीवरी वाली चांदी $80-81/औंस के भाव पर ट्रेड कर रही है। इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी की संभावना नजर आ रही है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा