प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

6000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है सोना, चांदी की चमक बरकरार

पहलगाम हमले के बाद आज पहली बार सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने के लिए मिल रही है। आज के कारोबार में गोल्ड रेट 6500 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है। ये पिछले कुछ समय में सबसे बड़ी गिरावट है।

अपूर्वा नायक

भारत में सोने की डिमांड में लगातार तेजी देखने के लिए मिल रही है। पिछले कुछ समय पहले 1 लाख के आसमानी आंकड़े को पार करने के बाद अब गोल्ड रेट में गिरावट आयी है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने के कारण गोल्ड इंवेस्टमेंट घट गया है। एमसीएक्स वायदा में दाम नीचे गिरकर 92,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम हमले में होने वाले आतंकी हमले के बाद से ये सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट है। इस हमले के बाद ये अपने हाई लेवल पर पहुंचकर 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि चांदी की चमक अभी भी बरकरार है, क्योंकि इसमें 1 प्रतिशत तक का इजाफा हो गया है। आज सुबह ये तकरीबन 943 रुपये बढ़कर 96,287 रुपये प्रति किलो के दाम पर पहुंच गए हैं।

इससे 1 दिन पहले डोमेस्टिक और इंटरनेशनल गोल्ड रेट में कमी देखने के लिए मिली थी। कल के कारोबार में गोल्ड जून फ्यूचर्स 3.75 प्रतिशत गिरकर प्रति 10 ग्राम 92,901 रुपये पर आ गया था। जबकि चांदी का वायदा भाव 1.43 प्रतिशत नीचे गिरकर 95,344 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, सुबह 7.31 पर भारत में गोल्ड रेट प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,220 रुपये हो गए थे। दिल्ली में इंडियन बुलियन के अनुसार, गोल्ड प्रति दस ग्राम 92,890 रुपये की दर से बिक रहा है। जबकि महाराष्ट्र के मुंबई में 93,050 के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

यहां महंगा हुआ सोना

अगर मुंबई की बात की जाएं तो यहां पर सोना 93,050 रुपए तो वहीं बेंगलुरू में 93,120 रुपये और चेन्नई में सबसे ज्यादा 93,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। गौरतलब है कि एमसीएक्स पर गोल्ड प्रति 10 ग्राम पहली बार अप्रैल के महीने में 97000 रुपये को पार कर गया था। साथ ही, स्पॉट गोल्ड में 3,235.37 डॉलर प्रति औंस पर इंटरनेशनल मार्केट में ट्रेड कर रहा था, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 3,243.50 डॉलर प्रति औंस के दाम पर बिक रहा था।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी