सोने और चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव आज स्थिर, 11 दिनों में ₹15,000 सस्ती हुई चांदी; जानें आज अपने शहर का रेट

Gold Silver Price Today: देश भर में सोने-चांदी के भाव आज स्थिर हैं। चांदी 11 दिनों में 15,000 रुपये सस्ती हुई। जानें कच्चे तेल और अमेरिकी फेड का कीमतों पर क्या असर होगा।

करुणा नंद शाहवाल

Sone Chandi Ka Bhav Aaj: देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले दिन बढ़त दर्ज करने के बाद सोने के भाव स्थिर हैं, जबकि चांदी लगातार दूसरे दिन पुराने स्तर पर बनी हुई है। इससे पहले दो दिनों में सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई थी।

वहीं, चांदी की कीमत भी दो दिन में 10,000 रुपये प्रति किलो तक नीचे आ गई थी। इस तरह बीते 11 दिनों में चांदी कुल 15,000 रुपये सस्ती हुई है। बाजार में कीमतों पर कच्चे तेल की तेजी, महंगाई की आशंका और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर देखा जा रहा है।

सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं

24 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में 100 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, इसके अगले दिन यानी आज दोनों कैटेगरी के भाव स्थिर हैं।

इससे पहले एक दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद लगातार दो दिनों में 24 कैरेट सोना 3,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। ऐसे में सोने की कीमतों में आई हालिया गिरावट के बाद अब बाजार में कुछ ठहराव देखने को मिल रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। स्थानीय टैक्स, ज्वेलरी बाजार और अन्य शुल्कों के कारण शहरों के भाव में अंतर देखने को मिलता है। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट की पुष्टि जरूर करें।

शहर24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (₹)22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (₹)18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव (₹)
दिल्ली1,42,7301,30,8501,07,090
मुंबई1,42,5801,30,7001,06,940
कोलकाता1,42,5801,30,7001,06,940
चेन्नई1,42,5801,30,7001,06,950
बेंगलुरू1,42,5801,30,7001,06,940
हैदराबाद1,42,5801,30,7001,06,940
लखनऊ1,42,7301,30,8501,07,090
पटना1,42,6301,30,7501,06,990
जयपुर1,42,7301,30,8501,07,090
अहमदाबाद1,42,6301,30,7501,06,990

लगातार दूसरे दिन स्थिर रही चांदी

चांदी की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले लगातार छह दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी 10,000 रुपये सस्ती हुई थी। इसके बाद अब लगातार दूसरे दिन कीमतों में कोई हलचल नहीं है।

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी चांदी के भाव में 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इस तरह 11 दिनों के दौरान एक किलो चांदी कुल 15,000 रुपये सस्ती हो चुकी है।

आज दिल्ली में एक किलो चांदी 2,20,900 रुपये पर बिक रही है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी का भाव इसी स्तर पर बताया जा रहा है।

सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव क्यों?

लेमन (Lemonn) के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी सोने और चांदी पर दबाव डाल रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है। इससे यह संभावना भी बढ़ रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है।

सोना और चांदी ऐसे निवेश विकल्प हैं, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में जब ब्याज देने वाले दूसरे निवेश विकल्प अधिक आकर्षक हो जाते हैं, तो कीमती धातुओं की मांग पर दबाव पड़ सकता है। यही वजह है कि ऊंची ब्याज दरों की आशंका सोने और चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

अमेरिकी फेड की बैठक पर निवेशकों की नजर

गौरव गर्ग के अनुसार, अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है। इस बैठक से ब्याज दरों की आगे की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं। फेड के फैसले और उसके बाद आने वाले बयानों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि कच्चे तेल में तेजी की एक वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे पर हमले के बाद वैश्विक आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी है। यदि तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंताएं आगे भी बाजार को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल सोने और चांदी के भाव स्थिर हैं, लेकिन आगे की दिशा कच्चे तेल की कीमतों, पश्चिम एशिया के घटनाक्रम और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों पर निर्भर करेगी।

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा

SIR में इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का डिटेल देने से इंकार, EC ने कहा आरटीआई के दायरे से बाहर

JNU के दीवारों पर लिखा- ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ और ‘फ्री उमर खालिद’, ABVP ने AISA के खिलाफ खोला मोर्चा

भारत के इरादे ठीक नहीं...पाकिस्तान ने जिंदा रखा, कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भाजपा ने घेरा