आज सोने चांदी की किमतों में हुई गिरावट सोर्स- AI
बिज़नेस

Gold-Silver Price: एक हफ्ते में ₹3400 फिसला सोना, तो ₹5000 सस्ती हुई चांदी, चेक करें 6 सितंबर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,440 रुपये और चांदी 5,000 सस्ती हुई। दिल्ली में गोल्ड 1,54,950 रुपये और सिल्वर 2.50 लाख प्रति किलो है। इस खबर में देखें पूरी लिस्ट।

करुणा नंद शाहवाल

Gold-Silver Rate 6 September: देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। 6 सितंबर को 24 कैरेट सोना दिल्ली में 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,440 रुपये तक और 22 कैरेट सोना 3,150 तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है और एक सप्ताह में यह 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी दोनों में कमजोरी का असर घरेलू कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

इंदौर में चांदी की किमतों में गिरावट

वहीं इंदौर के सराफा बाजार में कल शनिवार के दिन सोने के भाव में महज 300 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। जिसका औसत भाव 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ठीक इसी तरह बाजार में चांदी का औसत भाव 700 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली142050154950
मुंबई141900154800
अहमदाबाद141950154850
चेन्नई143610156670
कोलकाता141900154800
हैदराबाद141900154800
जयपुर142050154950
भोपाल141950154850
लखनऊ142050154950
चंडीगढ़142050154950

घरेलू बाजार में चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ इस सप्ताह चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। साप्ताहिक आधार पर चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। 6 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 66.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में भारत में चांदी ने 4 लाख प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले