Gold-Silver Price: लगातार गिरावट के बाद चमका सोना, एक झटके में ₹3500 हुआ महंगा, ₹2.38 लाख के पार पहुंची चांदी

Gold-Silver Rate: दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव गिरकर ₹1,52,160 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं एमसीएक्स पर आज सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।
gold-silver rate
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today: भारत के घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार (3 सितंबर) को देश के कई प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 3 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव फिसलकर 152160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 

इससे एक दिन पर 2 सितंबर को राजधानी के सराफा बाजार में सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई और 3 सप्ताह से ज्यादा समय के निचले स्तर पर आ गया। इस गिरावट के पीछे मध्य एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी महंगाई को माना जा रहा है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें, तो आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। गुरुवार को MCX पर सोने के भाव में 0.88 प्रतिशत का उछाल आया है। सुबह करीब 9:30 बजे सोना 1,53,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी की कीमतों में 1.08 प्रतिशत की तेजी आई है। चांदी आज 2,38,829 प्रति किलो की कीमत पर कारोबार कर रहा है। चांदी में यह पिछले कुछ दिनों में आई सबसे अधिक तेजी है। 

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत 

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत की बात करें, तो आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट का भाव 1,39, 490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी प्रकार मुंबई 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट का भाव 1,39,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,39,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

gold-silver rate
Gold-Silver Rate: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.63 लाख के पार पहुंचा भाव, चेक करें चांदी की ताजा कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल 

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है।  सिंगापुर में तुरंत डिलीवरी वाला स्पॉट गोल्ड 0.1% बढ़कर 4,386.94 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 0.1% बढ़कर 65.38 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com