आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी, 1,600 महंगा हुआ गोल्ड, चांदी ने भी मारी छलांग

Gold-Silver Rate Today 05 March: सोना और चांदी की कीमतों में 5 मार्च को तेज बढ़ोतरी, मिडिल ईस्ट तनाव और डॉलर मजबूती के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

अक्षय साहू

Gold Silver Price Today 5 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। इस उछाल के पीछे मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, डॉलर में मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होना मुख्य कारण है। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना और चांदी की ओर बढ़ रहे हैं।

आज सुबह सोने के भाव में ₹1,600 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम लगभग 2% तक चढ़ गए। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के कारण निवेशक पारंपरिक सुरक्षित संपत्तियों जैसे कि सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

MCX पर सोना और चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹1,63,142 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में ₹1,600 या लगभग 1% अधिक है। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी ₹2,70,501 प्रति किलो पर ट्रेड हुई, जिसमें लगभग 2% की तेजी देखने को मिली। पिछले सत्र में सोना ₹1,61,525 और चांदी ₹2,65,560 प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में जोरदार बढ़ोतरी रही। स्पॉट गोल्ड 1% बढ़कर $5,187 प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 2.5% की तेजी के साथ $85.12 प्रति औंस पर पहुंच गई। मिडिल ईस्ट में लगातार संघर्ष के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,380 और 22 कैरेट सोना ₹1,48,848 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,62,660 और 22 कैरेट सोना ₹1,49,105 प्रति 10 ग्राम है। 
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,62,450 और 22 कैरेट ₹1,48,913 पर उपलब्ध है। 
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,63,130 और 22 कैरेट ₹1,49,536 प्रति 10 ग्राम है।
  • बेंगलुरु और हैदराबाद में क्रमशः 24 कैरेट सोना ₹1,62,790 और ₹1,62,870 तथा 22 कैरेट सोना ₹1,49,224 और ₹1,49,298 पर बिक रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और घरेलू मांग के चलते सोना और चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बने हुए हैं।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता