सोना-चांदी हुआ सस्ता (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)
बिज़नेस

Gold-Silver Price Drop: सोना 63,000... तो चांदी 2.57 लाख रुपये सस्ती, महंगे धातुओं में इतनी तेज गिरावट क्यों?

Gold-Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। जानें क्यों सस्ते हो रहे हैं ये कीमती धातु और निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत।

मनोज आर्या

Highlights:

  • सोने-चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है।

  • MCX पर दिसंबर फ्यूचर के लिए गोल्ड का 1,30,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

  • वहीं, चांदी 6,449 रुपये गिरकर 1,63,253 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार की।

Gold-Silver Record Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार, 18 नवंबर को भी इन महंगे धातुओं के भाव में बड़ी टूट रिकॉर्ड की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दिसंबर फ्यूचर के लिए गोल्ड का भाव 3344 रुपये या 2.50 प्रतिशत लुढ़कर 1,30,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

सोने से इतर चांदी में भी नरमी देखी गई। जहां सिल्वर 6,449 रुपये या 3.80 प्रतिशत गिरकर 1,63,253 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने और चांदी में गिरावट के बीच ब्रोकरेज टारगेट भी सामने आया है। जिसमें लॉन्गटर्म के लिए खरीदारी के संकेत दिए गए हैं।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों?

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी से आई गिरावट को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है और सवाल उठ रहा है कि आखिर ये दोनों कीमती धातु लगातार क्यों सस्ते हो रहे हैं। दरअसल, दिसबंर में होने वाले फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक में ब्याज दरों में इजाफा हो सकती है। वहीं, बुधवार को फेड रिजर्व कुछ बड़ा अपडेट भी देने वाला है, जिसके वजह से गोल्ड और सिल्वर के भाव पर प्रेशर देखने को मिल रहा है।

11 महीने में सोना-चांदी कितना सस्ता?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के रेट के मुताबिक, जनवरी 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 1.93 लाख रुपये था। जबकि चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। हालांकि, अब गोल्ड 1.30 लाख रुपयो और चांदी 1.63 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है। इस हिसाब से सोने की कीमतों में 63,000 रुपये और चांदी में 2.57 लाख रुपये की रिकॉर्ड गिरावट देखी जा रही है।

2028 तक रिकॉर्ड हाई पर रहेगा सोना

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, 2028 के अंत तक गोल्ड 5,600 डॉलर प्रित औंस तक पहुंच सकता है, जब फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करना शुरू कर देगा और वेस्टर्न इन्वेस्टर्स बाजार में वापसी करेंगे। अगर भारतीय बाजार के लिहाज से देखें तो 2028 तक सोने अपने रिकॉर्ड हाई लेवल करीब 1.80 लाख रुपये प्रति ग्राम के ऊपर जा सकता है।

ब्याज दर घटने से सोने-चांदी पर असर

गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषक ने बताया कि फेड रिजर्व के ब्याज दर बढ़ने से प्राइवेट निवेशकों की मांग पर असर पड़ रहा है, जबकि सेंट्रल बैंक की खरीदारी से सोने की कीमत में मजबूती बनी हुई है। गोल्डमैन को लगता है कि फेड के लगातार बढ़ोतरी करने से शॉर्ट-टर्म में गिरावट का रिस्क और फायदा ज्यादा उतार-चढ़ाव हो सकती है।

2027 में कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल?

गोल्‍डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगले साल यानी की 2027 के अंत तक सोना 4,640 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है, जो कि स्पॉट से 19 फीसदी और अक्टूबर के 4,100 डॉलर के औसत से 13 फीसदी ज्यादा है।

विश्लेषक ने ज्यादातर बढ़त का क्रेडिट सेंट्रल बैंक की लगातार खरीदारी को दिया। उनके मुताबिक, सेंट्रल बैंक 2026-28 तक हर महीने 60 टन खरीदेंगे, जबकि 2022 से पहले यह एवरेज 17 टन था। उन्होंने लिखा कि हम इसे रिजर्व मैनेजमेंट बिहेवियर में एक स्ट्रक्चरल बदलाव के तौर पर देखते हैं, और हमें जल्द ही इसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट