सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver: रामनवमी पर उछला सोने-चांदी का भाव, 4,900 महंगा हुआ गोल्ड, सिल्वर में एक ही दिन में 11000 की तेजी

Gold-Silver Rate: रामनवमी पर सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,830 और चांदी ₹2,50,100 प्रति किलो पर पहुंची। वैश्विक तनाव को तेजी की मुख्य वजह माना जा रहा है।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price Today 26 March 2026: रामनवमी के मौके पर सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। 26 मार्च 2026 को देशभर के सराफा बाजार में गोल्ड रेट अचानक बढ़ गया, जिससे ज्वेलरी खरीदने वालों की जेब पर असर पड़ा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,830 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,34,610 पर ट्रेड कर रहा है। एक दिन पहले ही दिल्ली में सोने के दाम में ₹4,900 यानी करीब 3.38% की बढ़ोतरी हुई थी।

इस तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय हालात को बड़ी वजह माना जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्षविराम की खबरों ने कच्चे तेल और डॉलर में उतार-चढ़ाव पैदा किया, जिसका असर सीधे सोने की कीमतों पर पड़ा। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 4,556.55 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

11 हजार महंगी हुई चांदी

चांदी की कीमत में भी तेजी का क्रम जारी है। 26 मार्च की सुबह चांदी ₹2,50,100 प्रति किलो तक पहुंच गई। एक दिन पहले इसमें ₹11,250 की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 72.67 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10g) 22 कैरेट सोना (₹/10g) 18 कैरेट सोना (₹/10g) चांदी (₹/kg)
दिल्ली 1,46,830 1,34,610 1,01,880 2,50,100
मुंबई 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
चेन्नई 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
कोलकाता 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
बेंगलुरु 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
हैदराबाद 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
पुणे 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
अहमदाबाद 1,46,730 1,34,510 1,01,800 2,50,100
जयपुर 1,46,830 1,34,610 1,01,880 2,50,100
लखनऊ 1,46,830 1,34,610 1,01,880 2,50,100
चंडीगढ़ 1,46,830 1,34,610 1,01,880 2,50,100
भोपाल 1,46,730 1,34,510 1,01,800 2,50,100
पटना 1,46,730 1,34,510 1,01,800 2,50,100
नागपुर 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
इंदौर 1,46,730 1,34,510 1,01,800 2,50,100
सूरत 1,46,730 1,34,510 1,01,800 2,50,100
कानपुर 1,46,830 1,34,610 1,01,880 2,50,100
रांची 1,46,730 1,34,510 1,01,800 2,50,100
भुवनेश्वर 1,46,680 1,34,460 1,01,750 2,50,100
गुवाहाटी 1,46,730 1,34,510 1,01,800 2,50,100

डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति

भारत में सोने और चांदी की कीमत कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतें, भू-राजनीतिक तनाव और मांग-सप्लाई का संतुलन मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और स्थानीय ज्वेलर्स के मार्जिन भी अंतिम कीमत पर असर डालते हैं। यही कारण है कि हर शहर में रेट में थोड़ा अंतर दिखाई देता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस