सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Gold Rate Today: धनतेरस से पहले फिसला सोना, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.43 लाख के करीब; सिल्वर भी हुई सस्ती

24 Carat Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। MCX पर सोना 1.44 लाख रुपये और चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे कारोबार कर रही है।

अक्षय साहू

Highlights:

  • MCX पर सोना 515 रुपये गिरकर 1,43,623 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ

  • चांदी 1,000 रुपये गिरकर 1,95,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में कमजोरी आई

Gold- Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। धनतेरस से पहले चांदी का भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे आ गया है, जबकि सोना भी ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में जो लोग सोने-चांदी की खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं उनके यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।    

बुधवार, 28 अक्टूबर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम नीचे आए, वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।

MCX पर आज कितना है सोने का भाव?

घरेलू वायदा बाजार MCX में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में ₹515 की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना ₹1,43,623 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि चांदी की कीमतों में भी दबाव रहा। MCX पर चांदी का भाव ₹1,000 गिरकर ₹1,95,770 प्रति किलोग्राम पर आ गया। इस तरह घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतें नीचे कारोबार करती नजर आईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुरा हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। सोने का भाव 0.36% गिरकर $4,059.90 प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। Comex पर सिल्वर का भाव 0.54% टूटकर $54.220 प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस गिरावट के बीच निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले पर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर24K सोना (₹/10 ग्राम)22K सोना (₹/10 ग्राम)18K सोना (₹/10 ग्राम)चांदी 999 (₹/किलो)
दिल्ली1,43,9801,31,9821,07,9851,96,350
बेंगलुरु1,44,3401,32,3121,08,2551,96,840
कोलकाता1,43,6101,31,6431,07,7081,95,820
चेन्नई1,44,210*1,32,1931,08,1581,96,650
हैदराबाद1,44,0201,32,0181,08,0151,96,390
मुंबई1,44,2301,32,2111,08,1731,96,690

सोने की कीमतों को लेकर क्या है विशेषज्ञों की राय?

ओवरसी-चाइनीज बैंकिंग कॉर्प के स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस्टोफर वोंग के मुताबिक, निकट भविष्य में सोने की कीमतों में कुछ समय तक उतार-चढ़ाव और स्थिरता देखने को मिल सकती है। हालांकि, बिकवाली का दबाव कम होने से बाजार को मांग का समर्थन मिल सकता है।

उनका मानना है कि सोने में लगातार तेजी लौटने के लिए कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, महंगाई में कमी और अमेरिकी डॉलर तथा बॉन्ड यील्ड में गिरावट जैसे कारकों का एक साथ अनुकूल होना जरूरी है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी