आज सोने -चादीं के ताजा भाव सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, एक सप्ताह में ₹3,700 टूटा 24 कैरेट गोल्ड; चांदी भी फिसली

Gold Rate Today 2 November: नवंबर में सप्ताह के पहले दिन में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। एक सप्ताह में सोना 3,700 और चांदी 20,000 रुपये सस्ती हुई।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

  • पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 3,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 3,400 रुपये तक सस्ता हुआ।

  • चांदी की कीमत एक सप्ताह में 20,000 रुपये गिरकर 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

Gold- Silver Price Today: नवंबर के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार, 2 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

पिछले सप्ताह भी कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई थी। इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 3,700 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 3,400 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। चांदी के भाव में भी नरमी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में सोने के ताजा रेट।

दिल्ली समेत इन शहरों में कितना है सोने का भाव?

देश के अलग-अलग शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। 2 नवंबर की सुबह के 10 ग्राम सोने के भाव इस प्रकार हैं:

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली127440139020
मुंबई127290138870
अहमदाबाद127340138920
चेन्नई127290138870
कोलकाता127290138870
हैदराबाद127290138870
जयपुर127440139020
भोपाल127340138920
लखनऊ127440139020
चंडीगढ़127440139020

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक पड़ी फीकी

घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। सोमवार सुबह हाजिर सोना 3,880.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। बीते सप्ताह वैश्विक बाजार में सोने की कीमत करीब 2.9 प्रतिशत गिर गई।

कीमती धातुओं में लगातार हो रही गिरावट के बीच निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए।

चांदी की कीमत भी 2 लाख रुपये से नीचे

सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट जारी है। 2 नवंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी की कीमत घटकर 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में करीब 20,000 रुपये की बड़ी कमी दर्ज की गई।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमत घरेलू बाजार में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर का भाव करीब 49 डॉलर प्रति औंस है।

सोने-चांदी की कीमतों पर क्यों बनी हुई है नजर?

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के बीच निवेशकों और खरीदारों की नजर वैश्विक बाजार के रुख पर बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा डॉलर की चाल, ब्याज दरों और निवेशकों की मांग जैसे कारक भी कीमती धातुओं के भाव को प्रभावित करते हैं।

India Renewable Energy Summit: PM मोदी करेंगे रिन्यूएबल एनर्जी समिट का शुभारंभ, 130 से अधिक देश होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में आज टकराएगा भीषण मुरासु चक्रवात, 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO