नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सोने का रेट सुबह से सेशन में घरेलू वायदा बाजार में उछलता हुआ देखा जा सकता है। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते शुक्रवार को सुबह 9.15 बजे एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.22 प्रतिशत तक बढ़ गया है और इस बढ़त के साथ ये 78,272 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने का प्रॉफिट सीमित रह गया है।
इंटरनेशनल बाजारों में सोने की कीमत 4 हफ्तों के हाई लेवल पर रही है। सोना नवंबर के महीने के बीच के बाद से अपने बेस्ट वीक रहने के लिए तैयार है। हालांकि, 8 महीने के उच्च स्तर के पास अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड सोने की कीमतों के लिए एक प्रमुख रिस्क के रुप में मंडरा रही है।
गुरूवार के वायदा कारोबार की बात की जाएं, तो इस दिन सोने की कीमत में 118 रुपये तक का उछाल देखा गया था और इस उछाल के साथ सोना 77,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में फरवरी महीने में सप्लाई वाले कॉन्ट्रेक्ट का रेट 118 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा था। इसमें 11,431 लॉट का ट्रेड हुआ था। बाजार विश्लेषकों ने ये जानकारी दी है कि कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोने की कीमतों में वायदा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में पिछले गुरूवार को सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 300 रुपये का इजाफा हुआ है और इस बढ़त के साथ सोने की कीमत 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
दुनिया के निवेशकों की नजर अब अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों पर है। हालांकि बताया जा रहा है कि आने वाले भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर रोजगार में उम्मीदों को प्रभावित कर सकता है। हाल ही में अमेरिकी मैक्रोइकोनॉमिक डेटा ने अमेरिकी इकोनॉमी में मजबूती का संकेत दिया है। ऐसा डर भी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के ऐलान के कारण मुद्रास्फीति भी बढ़ सकती है, जिसके कारण आरबीआई की ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और भी ज्यादा कम हो सकती है।