आज सोने-चांदी का भाव सोर्स-सोसल मीडिया
बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, दिल्ली में ₹1.54 लाख के पार; चांदी भी 2.50 लाख पहुंची

24 Carat Gold Rate: 19 सितंबर को सोने-चांदी के दाम में फिर तेजी आई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,580 प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,50,100 प्रति किलो पर पहुंच गई।

करुणा नंद शाहवाल

Gold Rate 19 September 2026: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। 19 सितंबर 2026 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में भी गोल्ड रेट में उछाल देखने को मिला। वहीं चांदी भी मजबूत होकर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, महंगाई की चिंताओं में कमी और वैश्विक बाजार में निवेशकों की बढ़ती खरीदारी से कीमती धातुओं को समर्थन मिला है।

पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी एक जोखिम बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने की वैश्विक कीमतें एक सप्ताह में 1 प्रतिशत चढ़ी हैं।

जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत: दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत: पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,54,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली141710154580
मुंबई141560154430
अहमदाबाद141610154480
चेन्नई141560154430
कोलकाता141560154430
हैदराबाद141610154430
जयपुर141710154580
भोपाल140140154480
लखनऊ141710154580
चंडीगढ़141710154580

जानें चांदी का भाव?

सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी शनिवार को तेजी देखने को मिली है। 19 सितंबर की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 66.70 डॉलर प्रति औंस हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू मांग के साथ-साथ डॉलर, वैश्विक बाजार और अन्य अंतरराष्ट्रीय आर्थिक कारकों से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना