देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांजी के आज का ताजा भाव देखें  सोर्स-सोसल मीडिया
बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: एक हफ्ते में ₹220 तक सस्ता हुआ सोना, चांदी ₹5,000 टूटी; जानें आपके शहर का रेट

Silver Price Today: वीकली आधार पर सोना 220 रुपये और चांदी 5,000 रुपये तक सस्ती हुई है। दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में जानिए 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट।

करुणा नंद शाहवाल

24 Carat Gold Price Today: देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। 13 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,730 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,54,580 पर कारोबार कर रहा है।

पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड करीब 220 और 22 कैरेट गोल्ड 200 तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी नरमी देखने को मिली है और एक सप्ताह में इसका भाव 5,000 प्रति किलो टूटकर 2,45,000 पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,363 डॉलर प्रति औंस और चांदी 64.54 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

तो वहीं 12 सितंबर (शनिवार) को‌ इंदौर के सराफा मार्केट में गोल्ड और सिल्वर में मांग शुक्रवार की अंतर में बढ़िया रही। जबकी सोने का औसत का रेट 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का आंकड़ा 2,32,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,730 प्रति 10 ग्राम पर सबसे महंगा है, जबकि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,54,580 प्रति 10 ग्राम है।

आप के शहर में सोने का कितना रेट देखें सूची-

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली141850154730
मुंबई141700154580
अहमदाबाद141750154630
चेन्नई141700154580
कोलकाता141700154580
हैदराबाद141700154580
जयपुर141850154730
भोपाल141750154630
लखनऊ141850154730
चंडीगढ़141850154730

वीकली बेसिस पर 5,000 सस्ती हुई चांदी

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी 5,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है और 13 सितंबर की सुबह इसका भाव 2,45,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

देश के 19 शहरों की 10 ग्राम और 1 किलो चांदी की कीमत देखें-

शहर10 ग्राम चांदी (₹)1 किलो चांदी (₹)
आगरा245245000
अहमदाबाद245245000
अमरावती250250000
औरंगाबाद245245000
अयोध्या245245000
बागलकोट245245000
बैंगलोर245245000
भोपाल245245000
चंडीगढ़245245000
चेन्नई250250000
दिल्ली245245000
गाजियाबाद245245000
गोवा245245000
गुरुग्राम245245000
गुवाहाटी245245000
हैदराबाद250250000
इंदौर245245000
जयपुर245245000
कानपुर245245000

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी में भारत में चांदी का भाव 4 लाख प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से अब तक कीमतों में करीब 40% की गिरावट आ चुकी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब