सोना-चांदी हुआ सस्ता, (डिजाइन फोटो/ नवभारत लाइव)  
बिज़नेस

ग्राहकों की मौज! सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, एक झटके में ₹19,000 तक गिरा भाव

Gold And Silver Rate: घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कमी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता का कम होना है, जो कि दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ट्रंप के भाषण के बाद कम हुई है।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार को वैश्विक अस्थिरता में कमी आने के चलते दोनों कीमती घातुओं की कीमतों में 19,386 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, चांदी का दाम 19,386 रुपए कम होकर 2,99,711 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 3,19,097 रुपए प्रति किलो था।

चांदी के साथ सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का दाम 3,099 रुपए कम होकर 1,51,128 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,54,227 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमतों में कितनी गिरावट?

22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,272 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,38,433 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,15,670 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,13,346 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने और चांदी की कीमतों के कम होने से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो कि सोने और चांदी की कीमतों के कम होने का इंतजार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,831 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 93 डॉलर प्रति औंस पर था।

सर्राफा बाजार में क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी?

जानकारों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कमी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता का कम होना है, जो कि स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद कम हुई है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ग्रीनलैंड के मुद्दे को बातचीत से सुलझाएंगे और यूरोपीय देशों पर लगाए गए टैरिफ को फिलहाल के लिए टाल दिया है, जो कि एक फरवरी से लगने वाले थे।

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी लाइन, रात से एप्पल स्टोर के बाहर जुटे लोग; देखें VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये