(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

लगातार गिरने के बाद फिर चढ़ा सोना, चांदी की चमक भी हुई तेज; देखें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate: लगातार कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दरअसल, त्योहारी सीजन में अधिक मांग होने के कारण यह बढ़ोतरी हुई है।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, 21 अगस्त 2205 सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 201 रुपये की छलांग लगाकर 99,147 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को यह 98,946 रुपये पर रहा था। वहीं 8 अगस्त को 1,01,406 रुपये के साथ सोना ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है।

सोने से इतर चांदी का भाव आज 1,496 रुपये बढ़कर 1,12,690 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले बुधवार को सिल्वर 1,11,194 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 92,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,00,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,750 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो गुरुवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,00,750 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,00,900 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,00,750 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम  1,00,750 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,00,750 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान