सोने-चांदी का भाव, (AI जेनरेटेड इमेज) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने का सही मौका! हफ्ते के पहले ही दिन गिरे दाम, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold And Silver Price Update: हफ्ते के पहले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक महंगे धातुओं का भाव कमजोर हुआ है। देखिए अपने शहर का ताजा रेट।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Update 20th July: लंबे समय से सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को देश के अधिकांश शहरों में गोल्ड की कीमतों में और नरमी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के बाहर भी गोल्ड कमजोर हुआ है। रॉयटर्स के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर है। अगस्त में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स गिरकर 4,005.9 डॉलर प्रति औंस आ गया है।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में तेज उछाल के साथ 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई। इससे महंगाई को लेकर चिंता ने फिर जोर पकड़ लिया है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के कई नीति-निर्माताओं ने संकेत दिया है कि कीमतों के दबाव को रोकने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतर करने की नौबत आ सकती है। ब्याज दरें बढ़ती हैं तो निवेशक अन्य स्त्रोतों से बेहतर रिटर्न बना सकते हैं। इसलिए ब्याज दरों का बढ़ना सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए एक निगेटिव फैक्टर होता है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में सोने की कीमत: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार, 20 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,31,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकता और मुंबई: इन दोनों शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत की बात करें तो यह 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: चेन्नई में आज सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट को गोल्ड का भाव 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे-बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,43,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31, 340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

किस शहर में सोने का क्या भाव?

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 131440 143430
मुंबई 131340 143280
अहमदाबाद 131390 143330
चेन्नई 131340 143280
कोलकाता 131340 143280
हैदराबाद 131340 143280
जयपुर 131440 143430
भोपाल 131390 143330
लखनऊ 131440 143430
चंडीगढ़ 131440 143430

चांदी की भी चमक हुई कम

सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी आज सोमवार को हल्की नरमी देखने को मिल रही है। 20 जुलाई की सुबह यह कीमती सफेद धातु 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 56.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक चांदी कई बार अपना नया ऑल टाईम हाई बना चुका है। एक समय चांदी 4 लाख रुपये के उच्च स्तर को भी पार कर चुका है। हालांकि, ताजा कीमत खरीदारों के लिए काफी राहत वाल है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM