Gold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खरीदारी से पहले देखने अपने-अपने शहर का ताजा भाव।
gold and silver price update 20th july
सोने-चांदी का भाव, (AI जेनरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price 13th July 2026: सोमवार, 13 जुलाई की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। जहां राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरावट के बाद 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में यह 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 4,370 रुपये तक कमजोर हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4,000 रुपये तक लुढ़का। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 4,106.25 डॉलर प्रति औंस है।

दिल्ली में सोने का भाव: राजधानी दिल्ली में आज सोमवार की सुबह 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का कीमत 1,32,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ट का भाव 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने का रेट: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का रेट 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में भाव: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,44,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नागपुर में सोने का भाव: नागपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,320 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के 10 शहरों में सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 132450 144470
मुंबई 132290 144320
अहमदाबाद 132340 144370
चेन्नई 132990 145080
कोलकाता 132290 144320
हैदराबाद 132290 144320
जयपुर 132440 144470
भोपाल 132340 144370
लखनऊ 132440 144470
चंडीगढ़ 132440 144470

सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय

बाजार के जानकारों का कहना है कि हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद भी गोल्ड के भाव में किसी बड़ी गिरावट की संभावना बेहद कम है। गोल्ड मौजूदा लेवल पर अपना एक मजबूत आधार बना चुका है। इसलिए ग्राहकों को बहुत ज्यादा दाम गिरने की उम्मीद में अपनी खरीदारी को टालना नहीं चाहिए। HSBC ने कहा है कि 2026 में गोल्ड की औसत कीमत 4,560 डॉलर प्रति औंस रह सकती है। 2027 में गोल्ड की औसत कीमत 4,925 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है। इस साल के अंत में कीमत 4,750 डॉलर तक जा सकती है। अगले साल के अंत तक कीमत 5,025 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 13 जुलाई की सुबह चांदी 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते एक सप्ताह में चांदी का भाव 15000 रुपये नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.54 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com