शेयर मार्केट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

भारत की टॉप-5 कंपनियों को भारी झटका! एक ही हफ्ते में डूब गए 1 लाख करोड़ रुपये, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान

Share Market: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में भी इस दौरान कमी देखने को मिली है, जो कि 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17.70 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

मनोज आर्या

Sensex Top-10 Companies Market Cap: भारत की टॉप-10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये घट गया है। इसकी वजह घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली होना था। बीते हफ्ते सेंसेक्स 489.92 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 78,009.25 और निफ्टी 204.65 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 24,366.00 पर बंद हुआ।

टॉप-10 में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसका मार्केटकैप 34,263.28 करोड़ रुपये कम होकर 8.53 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

रिलायंस के मार्केट कैप में गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में भी इस दौरान कमी देखने को मिली है, जो कि 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17.70 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केटकैप इस दौरान 25,891.88 करोड़ रुपये कम होकर 9.86 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 7,165.37 करोड़ रुपये कम होकर 11.21 लाख करोड़ रुपये था। आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यू 2,792.65 करोड़ रुपये कम होकर 10.18 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

LIC की 55,149.45 करोड़ की कमाई

इसके अलावा, टॉप-10 में से पांच कंपनियों के मार्केटकैप में करीब 55,149.45 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनियों में शामिल रही। इसकी मार्केट वैल्यूएशन 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5.23 लाख करोड़ रुपए हो गई।

भारती एयरटेल ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की। इसकी वैल्यूएशन में 20,592.13 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 12.43 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कितना बढ़ा बजाज फाइनेंस का वैल्यूएशन?

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6.77 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि लार्सन एंड टुब्रो की वैल्यूएशन में 2,490.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5.59 लाख करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4.91 लाख करोड़ रुपए हो गई।

रिलायंस सबसे वैल्यू वाली कंपनी

हफ्ते के आखिर में, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान