महिला आरक्षण अधिनियम (कॉन्सेप्ट फोटो) AI जेनरेटेड
बिज़नेस

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

Women's Reservation Bill: महिला आरक्षण कानून के तहत लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 272 नई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। जानें इस बदलाव से जुड़ी आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियां।

मनोज आर्या

Highlights:

  • कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

  • लोकसभा में 543 सीटें हैं, जो 50 फीसदी बढ़ने के बाद 815 हो जाएंगी।

  • इसके बाद 272 नई सीटें जोड़ी जाएंगी, जो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Women's Reservation Bill Implementation Cost Explained: कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। फिलहाल लोकसभा में 543 सीटें हैं, जो 50 फीसदी बढ़ने के बाद 815 हो जाएंगी। इसका मतलब है कि 272 नई सीटें जोड़ी जाएंगी। इन सभी नई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जा सकता है। यह सीटों की संख्या अगले 25 वर्षों तक स्थिर रहेगी।

सरकार 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को पास कराने की रणनीति बना रही है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से इस बिल पर चर्चा में भाग लेने का अपील किया है। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार बिल पास कराने के लिए धोखे से बहुमत हासिल कर रही है।

राज्य और केंद्र सरकार पर अतिरिक्त खर्च

16 अप्रैल को संसद में वह बिल पास नहीं हो पाया था, जिसमें जनसंख्या आधारित परिसीमन (Delimitation) के तहत मौजूदा सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना शामिल थी, जिससे राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के अनुपात में बदलाव की संभावना थी। हालांकि, कानून लागू होने से सिर्फ सीटों में बढ़ोतरी नहीं बल्कि राज्य और केंद्र सरकारों पर बोझ भी बढ़ेगा। आइए इस एक्सप्लेनर के जरिए असली आंकड़े को समझते हैं।

सांसदों के वेतन और भत्तों का बढ़ेगा बोझ

आर्थिक और प्रशासनिक विश्लेषकों के अनुमानों के मुताबिक, एक सांसद पर वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, ऑफिस खर्च, यात्रा (मुफ्त रेलवे/हवाई टिकट), मुफ्त आवास और पेंशन मिलाकर सालाना लगभग ₹4.3 करोड़ का खर्च आता है।

अगर परिसीमन के बाद लोकसभा में लगभग 272-273 नए सांसद जुड़ते हैं, तो केवल सांसदों के वेतन और भत्तों पर सालाना लगभग 1,100 करोड़ रुपये से 1,171 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। सांसदों की इस बढ़ी हुई संख्या के कारण 5 साल के एक कार्यकाल में यह अतिरिक्त खर्च 5,800 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा।

संसद चलाने का दैनिक खर्च

वर्तमान में लोकसभा की कार्यवाही चलाने का खर्च लगभग 9 करोड़ रुपये प्रतिदिन आता है, जो सीटों और सांसदों की संख्या बढ़ने के बाद बढ़कर लगभग 12 करोड़ रुपये प्रतिदिन होने का अनुमान है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार

संविधान के अनुच्छेद 75(1A) के तहत मंत्रियों की संख्या लोकसभा की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकती। सीटों की संख्या बढ़ने पर अधिकतम अनुमत मंत्रियों की सीमा भी 81 से बढ़कर 122 हो सकती है। यदि नए मंत्री बनाए जाते हैं, तो उनके मंत्रालयों, स्टाफ और सुरक्षा का खर्च अलग से जुड़ेगा

आर्थिक बोझ के आंकड़े

विधानसभा और विधायकों पर खर्च का अनुमान

लोकसभा की तर्ज पर राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की संख्या में औसतन 50% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। भारत भर में हजारों नए विधायकों (MLAs) के बढ़ने से राज्यों के खजाने पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।

सभी राज्यों की विधानसभा सीटों के विस्तार और नए विधायकों के वेतन, भत्तों, पेंशन व सुरक्षा को मिलाकर 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त सालाना खर्च आने का अनुमान लगाया गया है।

हर साल 6,000 से 6,500 करोड़ रुपये का खर्च

अगर सीटों की संख्या बढ़ाकर महिला आरक्षण का रास्ता साफ किया जाता है, तो केंद्र और राज्य सरकारों को मिलाकर हर साल लगभग 6,000 करोड़ रुपये से 6,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा, परिसीमन आयोग के गठन और इस पूरी प्रक्रिया को जमीन पर लागू करने का प्रशासनिक खर्च अलग से होगा।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

संसद के विशेष सत्र से पहले India ब्लॉक में बगावत, RJD सांसद ने किया परिसीमन का समर्थन; बोले-यह जनता के हित में