शशिकांत रुइया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

एस्सार ग्रुप के को फाउंडर शशिकांत रुइया का हुआ निधन, पीएम मोदी ने ट्विट किया पोस्ट

उद्योगपति शशिकांत ने अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में 1965 में अपने बिजनेस एम्पायर की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में चेन्नई बंदरगाह पर एक बाहरी ब्रेकवाटर का निर्माण कर एस्सार की नींव रखी।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : उद्योगपति और एस्सार ग्रुप के को फाउंडर शशिकांत रुइया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी आयु 80 वर्ष थी। पारिवारिक सूत्रों ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि रुइया ने 25 नवंबर को रात 11 बजकर 55 मिनट पर मुंबई में आखरी सांस ली।

शशिकांत रुइया ने अपने भाई रवि के साथ मिलकर एस्सार की स्थापना की थी। वह करीब एक महीने पहले ही अमेरिका से इलाज करवाकर लौटे थे। मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रुइया हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे रुइया हाउस से शवयात्रा हिंदू वर्ली श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।

1965 में बिजनेस की दुनिया मे रखा पहला कदम

उद्योगपति शशिकांत ने अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में 1965 में अपने बिजनेस एम्पायर की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में चेन्नई बंदरगाह पर एक बाहरी ब्रेकवाटर का निर्माण कर एस्सार की नींव रखी। इसके बाद समूह ने स्टील, ऑयल रिफाइनिंग, एक्सपोलेरेशन और प्रोडक्शन, टेलीकम्यूनिकेशन, बिजली और कंस्ट्रक्शन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार किया। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

शशि रुइया के परिवार में उनकी पत्नी मंजू और दो बेटे प्रशांत तथा अंशुमान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रुइया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह बिजनेस इंडस्ट्री के महान शख्स थे। दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के कारोबारी परिदृश्य को बदल दिया। उनका निधन काफी दुखद है।

विकास के लिए सेट किया हाई स्टैंडर्ड

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा है कि उन्होंने इनोवेशन व विकास के लिए हाई स्टैंडर्ड स्थापित किए। उनके पास हमेशा कई विचार होते थे, हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

भारतीय मल्टीनेशनल समूह कंपनी

एस्सार समूह एक भारतीय मल्टीनेशनल समूह कंपनी है, जिसकी स्थापना 1969 में शशि रुइया और रवि रुइया ने की थी । एस्सार समूह की महत्वपूर्ण कंपनियों में एस्सार ऑयल यूके, एस्सार पोर्ट्स, एस्सार ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन, एस्सार शिपिंग , एस्सार पावर और एस्सार प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट