ईपीएफओ (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

EPFO 3.0 को लेकर आया बड़ा अपडेट, एटीएम से विड्रॉल कर पाएगे पैसा

देश में जल्द ही ईपीएफओ में कुछ बड़े और अहम बदलाव होते हुए देखे जा सकते हैं। इसी कड़ी में श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि ईपीएफओ 3.0 के अपडेटेड वर्जन से सर्विसेज काफी ज्यादा पहले की तुलना में आसान हो जाएगे।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में सरकार जल्द ही कुछ बड़े बदलाव करने वाली है। इन बदलाव के बाद ईपीएफओ से पैसे विड्रॉल करना और भी ज्यादा आसान हो सकता है। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि ईपीएफओ का नया अपडेटेड वर्जन आने वाले महीने यानी मई से जून के महीने में शुरू हो सकता है। जिसके बाद तकरीबन 9 करोड़ से ज्यादा अकाउंटहोल्डर्स को इस अपडेट का लाभ मिलेगा।

श्रम मंत्री ने इस बारे में कहा है कि नए प्लेटफॉर्म पर डिजिटल करेक्शन, एटीएम से पैसे विड्रॉल करने की सुविधा और ऑटो क्लेम सेटलमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल सकती है। इसके साथ ही ईपीएफ प्रोसेस और भी ज्यादा आसान और फास्ट हो जाएगी। जिसका मतलब है कि उसके बाद ईपीएफओ अकाउंटहोल्डर्स को क्लेम के लिए ना ही ऑफिस जाने की जरूरत होगी और ना ही इसके लिए लंबा चौड़ा फॉर्म भरना होगा।

ईपीएफ 3.0 से मिलेगी काफी ज्यादा सुविधा

मनसुख मंडाविया ने बताया है कि ईपीएफओ 3.0 के अपडेटेड वर्जन से सर्विसेज काफी ज्यादा पहले की तुलना में आसान हो जाएंगी और इसे मजबूत आईटी सिस्टम के साथ लागू किया जा सकता है। इसमें पेंशन या विड्रॉल की जानकारी आसानी से देखने के साथ ही अकाउंट होल्डर्स को ओटीपी वैरिफिकेशन के माध्यम से अपना डेटा अपडेट करने की भी फेसिलिटी मिलती रहेगी। केन्द्रीय श्रम मंत्री ने आगे ईपीएफओ के पास वर्तमान में ‘सरकार की गारंटी’ के साथ 27 लाख करोड़ रुपये का फंड है और वह 8.25 प्रतिशत इंटरेस्ट देता है। पहले से लागू केंद्रीयकृत पेंशन पेमेंट सिस्टम से 78 लाख से ज्यादा पेंशनहोल्डर्स को फायदा मिलता है, क्योंकि इससे उन्हें देश भर में किसी भी बैंक अकाउंट में पेंशन प्राप्त करने की सुविधा मिलती है और इससे पहले नॉमिनेटेड रिजनल बैंकों में अकाउंट रखने की जरूरत खत्म हो गई है।

नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर

मांडविया ने कहा है कि सरकार पेंशन कवरेज को सिस्टमेटिक और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और श्रमिक जन धन योजना समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के एकीकरण पर भी विचार कर रही है। उन्होंने श्रमिकों के लिए हेल्थ सर्विस सुलभ कराने के लिए कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी के लाभार्थी जल्द ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लिस्टेड हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट प्राप्त कर सकेंगे।

साथ ही, सोशल सिक्योरिटी का विस्तार करने के लिए नामित प्राइवेट चेरिटेबल हॉस्पिटल्स को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान समय में ईएसआईसी 165 हॉस्पिटल, 1,500 से ज्यादा डिस्पेंसरी और लगभग 2,000 लिस्टेज हॉस्पिटल के माध्यम से लगभग 18 करोड़ लोगों को फ्री ट्रीटमेंट मुहैया कराता है।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?