यूको बैंक चेयरमैन सुबोध कुमार गोयल (सौ. डिजाइल फोटो ) 
बिज़नेस

ED के शिकंजे में फंसे यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन, जानें आखिर किस मामले में हुई गिरफ्तारी

ईडी ने यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी हिरासत में लेने के पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए धोखाधड़ी की थी।

अपूर्वा नायक

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने देश के प्राइवेट सेक्टर के एक बैंक के एमडी को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि ईडी ने आज यूको बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार गोयल को बैंक धोखाधड़ी मामले में कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड यानी सीएसपीएल और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में नई दिल्ली में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस ने 16 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत सुबोध कुमार को हिरासत में लिया है।

21 मई तक रहेंगे हिरासत में

खबरों के अनुसार ये जानकारी मिल रही है कि, सुबोध कुमार गोयल को 17 मई को कोलकाता में एक स्पेशल पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किया गया है और कोर्ट ने 21 मई तक सुबोध को ईडी हिरासत को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि बैंक धोखाधड़ी मामले में कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड यानी सीएलपीएल और बाकी के खिलाफ जांच के सिलसिले में ये गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि गोयल पर 6,210.72 करोड़ रुपये की लोन राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर के महीने में केंद्रीय सशस्त्र बल कर्मियों यानी सीएपीएफ के साथ ईडी ऑफिसर्स ने बैंक लोन जालसाजी मामले के सिलसिले में दक्षिण कोलकाता के बल्लीगंज में सुरेखा के घर पर मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया था। उस छापेमारी और तलाशी अभियान के बाद ईडी ऑफिसरों ने उनके घर से 2 करोड़ रुपये की नकदी, 4.5 करोड़ रुपये के आभूषण और 2 लग्जरी व्हीकल जब्त किए था। साथ ही उस समय ईडी के ऑफिसर्स ने सुरेखा को भी गिरफ्तार किया था।

ईडी के अनुसार यूको बैंक सहित कुल बैंक लोन धोखाधड़ी की राशि 6,000 करोड़ रुपये के करीब है। सुरेखा के खिलाफ लोन सुरक्षित करने के लिए उक्त कॉर्पोरेट यूनिट के एम्पॉयली और व्यावसायिक सहयोगियों के नाम पर रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट का उपयोग करने का आरोप था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज