एयर प्यूरीफायर ( फोटो सोर्स - पिक्सेल्स) 
बिज़नेस

प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की बिक्री में आई इतने प्रतिशत की जोरदार उछाल, दिल्ली वालों के लिए खतरे की घंटी

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के चलते पिछले कुछ हफ्तों में एयर-प्यूरीफायर की बिक्री और पूछताछ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में एक्यूआई में और वृद्धि होने पर बिक्री में और तेजी आएगी।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता के गंभीर स्तर पर पहुंचने के कारण एयर प्यूरीफायर की मांग में तेजी आई है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु की स्थिति लगातार खबार हो रही है, जिससे केंट आरओ सिस्टम्स, शाओमी और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया जैसी कंपनियों ने रिपोर्ट किया है कि त्योहारी मौसम में एयर प्यूरीफायर की बिक्री में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के चलते पिछले कुछ हफ्तों में एयर-प्यूरीफायर की बिक्री और पूछताछ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में एक्यूआई में और वृद्धि होने पर बिक्री में और तेजी आएगी।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय चितकारा ने बताया, "दिल्ली में प्रदूषण का सबसे खराब दौर चल रहा है, जिससे एयर प्यूरीफायर की मांग अचानक बढ़ गई है।" केंट आरओ सिस्टम के चेयरमैन महेश गुप्ता ने भी कहा कि सर्दियों में एयर प्यूरीफायर और फ़िल्टर की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जो वायु की गुणवत्ता में गिरावट के साथ मेल खाती है।

त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं की जागरूकता बढ़ने से बिक्री में लगभग 20-25 प्रतिशत का इजाफा होता है। शाओमी के प्रवक्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते उत्तरी क्षेत्र में उपभोक्ता स्वास्थ्य और स्वच्छ ‘इनडोर' वातावरण के प्रति अधिक संवेदनशील हो रहे हैं, जिससे एयर प्यूरीफायर की बिक्री पिछले महीने की तुलना में 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

ईएमआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एयर प्यूरीफायर बाजार 2023 में 777.75 करोड़ रुपये का हो गया है, और 2024 से 2032 के बीच इस बाजार के सालाना 16.30 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?