कोल इंडिया (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

कोल इंडिया ने ई-नीलामी के लिए निकाला टेंडर, यहां देखें डिटेल्स

इस साल जनवरी में आंतरिक ई-नीलामी मंच पर जाने के बावजूद यह फैसला किया गया है। हितधारकों ने बताया कि इस कदम से एमएसटीसी और एमजंक्शन जैसे बाहरी ई-नीलामी सेवा प्रदाता भ्रमित हैं ।

शिवानी मिश्रा

नई दिल्ली : कोल इंडिया लिमिटेड ने अगले 2 साल में अपनी अनुषंगी कंपनियों के लिए कोयले की ई-नीलामी कार्यक्रम आयोजित करने को निजी सेवा प्रदाताओं से बोलियां आमंत्रित करते हुए एक निविदा जारी की। जिसमें अधिकारियों ने सोमवार को ये सूचना दी कि।

इस साल जनवरी में आंतरिक ई-नीलामी मंच पर जाने के बावजूद यह फैसला किया गया है। हितधारकों ने बताया कि इस कदम से एमएसटीसी और एमजंक्शन जैसे बाहरी ई-नीलामी सेवा प्रदाता भ्रमित हैं और वो निविदा में हिस्सा लेने के बारे में निर्णय लेने से पहले अधिक स्पष्टता चाहते हैं।

आवेदन जमा करने की देखें अंतिम तिथि

कोल इंडिया (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशळ मीडिया)

इसके साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। खबरों के मुताबिक CILने अपनी अनुषंगी कंपनी CMPDI को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से आंतरिक कोयला ई-नीलामी प्रणाली लाने के लिए नियुक्त किया है। बता दें कि 2023 में सफल परीक्षण करने के बाद जनवरी 2024 में आंतरिक मंच में सफलतापूर्वक बदलाव लाया गया है। जिसके कारण कोल इंडिया को अपनी ई-नीलामी के लिए बाहरी मंचों की तलाश करनी पड़ी है। ई-नीलामी मंच के माध्यम से सीआईएल की कोयला मात्रा सितंबर, 2024 तक करीब छह करोड़ टन पर पहुंचने का अनुमान है।

कोल इंडिया के एक अन्य अधिकारी ने कहा- ई-नीलामी आयोजित करने के लिए सेवा प्रदाताओं को शामिल करने का मकसद अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है, और सीआईएल को बदलते बाजार और उपभोक्ता आवश्यकताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार रहना है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां