श्रीनगर हवाई अड्डा (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
बिज़नेस

पहलगाम हमले के बाद महंगी हो गई फ्लाइट टिकट, सरकार की ज्यादा से ज्यादा उड़ानें संचालित करने की प्लानिंग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद वहां मौजूद टूरिस्ट अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट्स का किराया काफी हाई लेवल पर हैं।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने बुधवार को बयान दिया है कि श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स का किराया काफी हाई लेवल पर है और इसको लेकर लगातार निगरानी भी रखी जा रही है। उन्होंने आगे कहा है कि शहर से टूरिस्ट्स की सुविधा के लिए बुधवार को 3 और एडिशनल फ्लाइट्स ऑपरेट की जाने वाली है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद अपने घर लौटने के इच्छा रखने वाले टूरिस्ट्स की ओर से हवाई यात्रा की डिमांड अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। इस आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट के बाहर एक तंबू के नीचे इंतजार कर रहे यात्रियों की तस्वीरें साझा करते हुए नायडू ने कहा कि बुधवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच एयरपोर्ट ने 3,337 यात्रियों के साथ 20 फ्लाइट्स को ऑपरेट किया।

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर लिखा है कि श्रीनगर से टूरिस्ट की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही हैं। नायडू ने कहा है कि पहले से घोषित 4 एडिशनल फ्लाइट्स के अलावा, आज दिल्ली के लिए 3 और फ्लाइट्स जोड़ी गई हैं - इंडिगो 6ई 3203 (प्रस्थान: 1700, आगमन: 1800), इंडिगो 6ई 3103 (प्रस्थान: 1800, आगमन: 1930), और स्पाइसजेट की एक उड़ान जो रात 10:30 बजे रवाना होगी। एयरलाइनों ने यात्रियों की सहायता के लिए श्रीनगर से ऑपरेट होने वाली सभी फ्लाइट्स के कैसिंलेशन और रीशेड्यूलिंड चार्ज माफ कर दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि एयरलाइन कंपनियों को एयरफेयर में किसी भी तरह की बढ़त करने से बचने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं और एयरफेयर पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और उन्हें उचित स्तर पर रखा जा रहा है। इससे पहले कुछ वेबसाइटों पर श्रीनगर की फ्लाइट्स के लिए 50,000 रुपये से ज्यादा का किराया दिखाए जाने की बात कही गई थी। इस पृष्ठभूमि में मंत्री ने यह टिप्पणी की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन