अमेरिका- चीन ट्रेड वॉर (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Tariff War : चीनी ड्रैगन से प्रहार से मच गया घमासान, अमेरिकी शेयर मार्केट में मचा जबरदस्त हाहाकार

एक दिन पहले भी अमेरिकी शेयर बाजार ने ट्रंप के टैरिफ के बाद मंदी और महंगाई की आशंका को देखते हुए रिएक्ट किया था और कोविड के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एक दूसरे से आपस में भिड़ गई हैं। सबसे पहले अमेरिका ने चीन पर 34 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाकर वार किया था। अब चीन ने भी इस एक्शन का रिएक्शन देते हुए अमेरिका पर 34 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ लगाकर हमला कर दिया है। इस हमले के कारण अमेरिकी शेयर मार्केट्स में हाहाकार मच गया है। शुरूआती ट्रेड सेशन में अमेरिकी शेयर बाजार में इसके कारण भारी गिरावट आयी है। डाव जोंस तकरीबन 3 प्रतिशत नीचे गिरकर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही नैस्डैक कंपोजिट में भी 3.25 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

एसएंडपी 500 भी तकरीबन 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आया है। एक दिन पहले भी अमेरिकी शेयर बाजार ने ट्रंप के टैरिफ के बाद मंदी और महंगाई की आशंका को देखते हुए रिएक्ट किया था और कोविड के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। जिसके कारण से एसएंडपी के मार्केट कैप से 2 ट्रिलियन से ज्यादा कम हो गए थे। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अमेरिकी शेयर मार्केट में किस तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं।

अमेरिकी शेयर मार्केट में हाहाकार

डाव जोंस : अमेरिकी शेयर बाजार के इंडेक्स डाव जोंस में बड़ी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। अमेरिका के समयनुसार सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर डाव जोंस 2.75 प्रतिशत यानी 1,113.64 अंकों की गिरावट की गिरावट के साथ 39,432.29 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। जबकि ट्रेड सेशन के दौरान 39,287.17 अंकों के साथ लोअर लेवल पर भी पहुंचा है। एक दिन पहले भी डाव जोंस में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी।

नैस्डैक कंपोजिट : अमेरिकी का इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा था। आंकड़ों की ओर नजर डालें तो अमेरिका के समय के अनुसार, सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर नैस्डैक कंपोजिट 537.79 अंक यानी 3.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,012.81 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है। वैसे इंडेक्स 15,918.25 अंकों के साथ लोअर लेवल पर भी पहुंच गया है।

एसएंडपी 500 : अमेरिकी शेयर बाजार के बड़े इंडेक्स में से एक एसएंडपी 500 में भी भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। आंकड़ों की मानें तो अमेरिका के समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर एसएंडपी 500 151.61 अंक यानी 2.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,244.91 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। साथ ही इंडेक्स 5,208.55 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी चला गया है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी