कैनरा बैंक (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

कैनरा बैंक ने दिया आम जनता को तोहफा, होम लोन और व्हीकल लोन होगा सस्ता

पब्लिक सेक्टर के कैनरा बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती कर दी है। जिसका असर इस बैंक के ग्राहकों को सीधे तौर पर होगा, क्योंकि अब होम लोन, व्हीकल लोन और पर्सनल लोन की सस्ते हो जाएंगे।

अपूर्वा नायक

आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में कटौती का असर देश के सभी बैंकों पर होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में पब्लिक सेक्टर का कैनरा बैंक कैसे पीछे रह सकता है। कैनरा बैंक ने भी अपने बैंक की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है।

आपको बता दें कि कैनरा बैंक ने ये कदम आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में 0.50 बेसिक प्वाइंट की कटौती के बाद लिया है, जिसके बाद अब रेपो रेट 5.5 प्रतिशत हो गया है। कैनरा बैंक ने आरबीआई की इस कटौती का भरपूर फायदा अपने ग्राहकों को दिया है। इस फैसले के बाद से कैनरा बैंक के होन लोन, व्हीकल लोन समेत बाकी लोन सस्ते हो जाएंगे।

आरबीआई से इस फैसले से होम लोन और व्हीकल लोन के इंटरेस्ट रेट्स में अच्छी खासी कटौती हो गई है। जिसका सीधा असर नए और पुराने दोनों लोन लेंडर्स की ईएमआई पर होगा और उनकी ईएमआई घट जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि अब घर और गाड़ी खरीदने का अधूरा सपना आसानी से पूरा हो जाएगा।

होम लोन सस्ता हुआ

अगर आप घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो ये आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। कैनरा बैंक के होम लोन पर ब्याज दर अब केवल 7.40 प्रतिशत से शुरू हो रही है। पहले ये रेट 7.90 प्रतिशत थी, जिसका मतलब है कि आपने 50 लाख का होम लोन लिया है, तो आपकी ईएमआई में शानदार बचत होगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 20 सालों के लिए 50 लाख के लोन पर 7.90 प्रतिशत की ब्याज दर के अनुसार से मंथली ईएमआई तकरीबन 49,500 रुपये आती थी। वो ईएमआई अब 7.40 प्रतिशत की नई ब्याज दरों के अनुसार कम होकर 47,800 रुपये हो जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि आपको हर महीने 1,700 रुपये की सेविंग्स हो सकती है। आखिर क्यों जरूरी हैं ट्रैवल इंश्योरेंस, इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें ये जानकारी

गाड़ी खरीदने का सपना होगा पूरा

जो ब्याज दर पहले 8.20 प्रतिशत थी वो अब नीचे गिरकर 7.70 प्रतिशत तक हो गई है। अगर आप नई कार या बाइक खरीदने का सपना सोच रहे हैं, तो अब ईएमआई का बोझ पहले से कम हो सकता है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपने 5 सालों के लिए 7 लाख का लोन लिया है, तो इसके लिए आपको 8.20 प्रतिशत की पुरानी ब्याज दर के अनुसार 14,800 रुपये की ईएमआई देना होता था। वहीं अगर नई ब्याज दर 7.70 प्रतिशत की नई दर पर ये ईएमआई घटकर लगभग 14,500 रुपये तक हो सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि हर महीने में आपको सिर्फ 300 रुपये की मामूली सेविंग हो सकती है। हालांकि ये काफी छोटी बचत होगी, लेकिन लंबे समय के लिए ये आपके बजट को हल्का कर सकती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट