भारतीय रेल कर्मचारी, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

रेलवे कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, मोदी सरकार ने ₹1,866 करोड़ के बोनस को दी मंजूरी

Indian Railways: पिछले साल मोदी सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए 2,029 करोड़ रुपये के बोनस को मंज़ूरी दी थी। इससे 11,72,240 कर्मचारियों को लाभ हुआ था। पात्र कर्मचारी को अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है।

मनोज आर्या

Indian Railways Employee: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है। इससे 10.90 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बोनस उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर है। हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान किया जाता है।

पिछले साल मोदी सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए 2,029 करोड़ रुपये के बोनस को मंज़ूरी दी थी। इससे 11,72,240 कर्मचारियों को लाभ हुआ था। एक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम देय राशि 17,951 रुपये है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

यह राशि कई प्रकार के रेल कर्मचारियों को दी जाएगी। इनमें ट्रैक मेंटेनर, लोकोमोटिव पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारी शामिल हैं। सरकार ने कहा कि वर्ष 2024-25 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 1614.90 मिलियन टन माल ढुलाई की और लगभग 7.3 बिलियन यात्रियों को ढोया। वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने नेशनल शिप बिल्डिंग मिशन को भी मंजूरी दी है।

जल्द शुरू होगीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें

इसके अतिरिक्त, रेल मंत्री ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द ही शुरू की जाएंगी। मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए, उन्होंने कहा कि पहली ट्रेन पहले ही सभी आवश्यक परीक्षणों में सफल हो चुकी है और दिल्ली के शकूर बस्ती कोच डिपो में खड़ी है, जबकि दूसरी ट्रेन अक्टूबर के मध्य तक तैयार होने की संभावना है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कितने कोच होंगे?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रात भर चलने वाली सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए दोनों ट्रेनें एक साथ शुरू की जाएंगी। सरकारी कंपनी बीईएमएल द्वारा इंटीग्रल कोच फैक्टरी तकनीक का उपयोग करके निर्मित, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिन्हें एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर में विभाजित किया जाएगा।

डीए को लेकर कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार

रेलवे के इस घोषणा के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर इंतजार तेज हो गई है, जो साल में दो बार बढ़ता है। पहली बार इस साल की शुरुआत में ही बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, जबकि दूसरी बार अगले महीने बढ़ोतरी की घोषणा होने की संभावना है। ऐसी खबरें हैं कि केंद्र अक्टूबर के पहले हफ्ते में, जो दशहरा के त्योहार के साथ पड़ता है, डीए में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा