सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड) 
बिज़नेस

गडकरी के मंत्रालय पर मेहरबान हुईं निर्मला, सिंधिया को मिली सबसे कम रकम; जानिए किस सेक्टर पर होगा कितना खर्च?

Budget 2026 Allocation: इस साल केंद्र की मोदी सरकार ने कुल 53,47,315 करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया है। अलग-अलग सेक्टरों के लिए कितना बजट आवंटित किया है? उस पर एक नज़र डालते हैं...

अभिषेक सिंह

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जातियों, वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों पर खास ध्यान दिया है। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 40,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इसके साथ ही मोदी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी निवेश बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस साल सरकार ने कुल 53,47,315 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। आइए अलग-अलग सेक्टरों के लिए बजट आवंटन पर नज़र डालते हैं।

डिफेंस सेक्टर को मिला कितना बजट?

इस साल रक्षा बजट के लिए 7,84,678 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले साल यह आवंटन 6,81,210 करोड़ रुपये था। पेंशन पर 1,71,338 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने नौसेना बेड़े के लिए 25,023 करोड़ रुपये और विमान और एयरो इंजन के लिए 63,733 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

रेलवे को दिए जाएंगे इतने करोड़ रुपये

इस बजट में रेलवे के लिए कुल 2,93,030 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। पूंजीगत व्यय में नई लाइनों और पटरियों को दोगुना करने जैसी चीज़ों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, देश में सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाए जाएंगे।

देश को मिलेंगे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर

  • मुंबई - पुणे
  • पुणे- हैदराबाद
  • हैदराबाद- बेंगलुरु
  • हैदराबाद- चेन्नई
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली -वाराणसी
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी

किन मदों में किया जाएगा कितना व्यय?

क्रम विभाग आवंटन (₹ करोड़)
1 परिवहन 5,98,520
2 रक्षा 5,94,585
3 ग्रामीण विकास 2,73,108
4 गृह कार्य 2,55,234
5 कृषि और संबद्ध कार्यकलाप 1,62,671
6 शिक्षा 1,39,289
7 ऊर्जा 1,09,029
8 स्वास्थ्य 1,04,599
9 शहरी विकास 85,522
10 आईटी और दूरसंचार 74,560
11 वाणिज्य और उद्योग 70,296
12 सामाजिक कल्याण 62,362
13 वैज्ञानिक विभाग 55,756
14 कर प्रशासन 45,500
15 विदेश कार्य 22,119
16 वित्त 20,649
17 पूर्वोत्तर विकास 6,812

सीतारमण के पिटारे से खेल को क्या मिला?

केंद्र सरकार ने युवा मामले और खेल मंत्रालय का बजट 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा दिया है। पहली बार मंत्रालय का बजट 5000 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा है। इस बार मंत्रालय को कुल 4479.88 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछले साल कुल आवंटन 3346.54 करोड़ रुपये था। इस साल मंत्रालय को 1133.34 करोड़ रुपये ज़्यादा मिले हैं।

किस मंत्रालय को मिला कितना बजट?

क्रम मंत्रालय आवंटन (₹ करोड़)
1 परमाणु ऊर्जा विभाग 24,123
2 आयुष मंत्रालय 4,408.93
3 रसायन और उर्वरक मंत्रालय 1,77,061
4 नागरिक उड्डयन मंत्रालय 2,102.87
5 कोयला मंत्रालय 3,635
6 वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय 17,843.90
7 संचार मंत्रालय 1,02,267
8 पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय 6,812
9 शिक्षा मंत्रालय 1,39,289
10 विदेश मंत्रालय 22,118.97
11 वित्त मंत्रालय 19,72,509
12 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 1,06,530
13 गृह मंत्रालय 2,55,233
14 जल शक्ति मंत्रालय 94,807
15 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 3,09,875.30

ग्रामीण और कृषि सेक्टर को मिला कितना बजट?

MNREGA की जगह लेने वाली VB-G RAM G योजना को कुल 95,692.31 करोड़ रुपये दिए गए हैं। दूसरी ओर MNREGA को 30,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को कुल 140,528.78 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें से कृषि और किसान कल्याण विभाग को 130,451.62 करोड़ रुपये और कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग को 9,964.95 करोड़ रुपये मिले हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा