ब्रिजस्टोन इंडिया ने नेक्स्ट-जेन डीलर प्रोग्राम का नया संस्करण लॉन्च किया
इस विशेष कार्यक्रम को IIM अहमदाबाद के सहयोग से तैयार किया गया
AI, डिजिटल बिजनेस, वित्तीय समझ और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस
Bridgestone India Next-Gen Dealer Program: ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर में तेजी से बदलते बाजार और ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों के बीच टायर निर्माता कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने अपने डीलर नेटवर्क को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। जापान की दिग्गज कंपनी ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन की भारतीय इकाई, ब्रिजस्टोन इंडिया ने अपने डीलर पार्टनर्स की अगली पीढ़ी को आधुनिक बिजनेस के गुर सिखाने के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की है।
कंपनी ने अपने चुनिंदा डीलर परिवारों के युवा उत्तराधिकारियों को एक मंच पर लाने के लिए 'नेक्स्ट-जेन डीलर प्रोग्राम' का नवीनतम संस्करण पेश किया है। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसे देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट' (IIM) अहमदाबाद के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा कारोबारियों को मोबिलिटी के बदलते परिदृश्य से रूबरू कराना और उन्हें सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।
यह कार्यक्रम अगली पीढ़ी के डीलर पार्टनर्स की क्षमताओं के विकास, उद्यमशीलता और भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों की दिशा में उनकी तैयारी पर केंद्रित है। इसमें वित्तीय समझ, ग्राहकों की उत्कृष्ट सेवा, उद्यमशील सोच, सतत विकास की रणनीतियों, डिजिटल बिजनेस से जुड़ी जानकारियों और बदलते कारोबारी परिदृश्य के हिसाब से खुद को ढालने जैसे प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है।
ग्राहकों की बदलती उम्मीदों और रिटेल सेक्टर में तकनीक के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ब्रिजस्टोन इस मामले में हो रहे डिजिटल एवं एआई आधारित बदलावों, डाटा आधारित जानकारियों और ग्राहकों से जुड़ने के आधुनिक तरीकों पर भी ध्यान दे रही है। कारोबारी माहौल में लगातार हो रहे बदलावों के बीच ब्रिजस्टोन का प्रयास है कि कंपनी के डीलर नेटवर्क को उस स्तर तक पहुंचाया जाए, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता दिखाई दे।
ब्रिजस्टोन इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-सेल्स एंड मार्केटिंग राजीव शर्मा ने कहा कि कारोबार में लंबे समय तक सफलता पूरी तरह से मजबूत साझेदारी, क्षमताओं के निरंतर विकास और बदलते बाजार के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता पर निर्भर करती है।
ब्रिजस्टोन के नेक्स्ट-जेन डीलर प्रोग्राम के माध्यम से हमारा उद्देश्य अगली पीढ़ी के डीलर पार्टनर्स को जरूरी कौशल, जानकारियों और दृष्टिकोण से लैस करना है, ताकि वे सतत विकास को बढ़ावा दे सकें और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।
नेक्स्ट-जेन डीलर प्रोग्राम के माध्यम से ब्रिजस्टोन इंडिया का उद्देश्य उद्यमशील सोच रखने वाले, डिजिटल रूप से सक्षम और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाली अगली पीढ़ी के डीलर पार्टनर्स की एक मजबूत टीम तैयार करना है। ये डीलर पार्टनर्स कारोबार में उत्कृष्टता लाने, ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और भविष्य में सतत विकास सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकेंगे।