कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

IPO Alert: कमाई का शानदार मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 5 नए इश्यू, ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी

IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 नए आईपीओ के जरिए ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, निवेशकों के लिए कमाई का शानदार मौका। जानें कंपनियों की डिटेल्स और निवेश से पहले की जरूरी सलाह।

मनोज आर्या

Highlights:

  • शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता कमाई का हो सकता है।

  • 26 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच पांच कंपनियां अपना IPO लेकर आ रही हैं।

  • इन कंपनियों का लक्ष्य शेयर बाजार से करीब 2,600 करोड़ रपये जुटाने का है।

Upcoming IPOs Next Week: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता कमाई का हो सकता है। दरअसल, 26 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच पांच कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन कंपनियों का लक्ष्य शेयर बाजार से लगभगर 2,600 करोड़ रपये जुटाने का है।

ये पांच कंपनियां- BLS Polymers, SFC Environmental Technologies, EAAA India Alternatives Limited, M.K. Sons Fine Jewels Ltd और Bombay Coated & Special Steel हैं।

IPO में निवेश से पहले जरूरी सलाह

इन आईपीओ के तहत निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनियों में निवेश करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, आईपीओ में निवेश करना मुनाफे की कोई गारंटी नहीं होती। आईपीओ लिस्टिंग के दिन शेयर इश्यू प्राइस से ऊपर या नीचे जा सकता है।

इसलिए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी आईपीओ के लिए अप्लाई करने से पहले कंपनी का बिजनेस, फाइनेंशियल स्थिति और आईपीओ की शर्तें जरूर देखें।

BLS पॉलिमर्स लिमिटेड आईपीओ

देश की बड़ी केबल कंपाउंड निर्माता कंपनियों में से एक बीएलएस पॉलिमर्स लिमिटेड का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुलेगा और 29 अक्टूबर को बंद होगा। 255 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 142-150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह पूरी तरह नए शेयर जारी करने वाला इश्यू है।

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता बढ़ाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने में करेगी। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में 3 नवंबर 2026 को लिस्ट होने की उम्मीद है।

SFC एनवायरमेंटल टेक्‍नोलॉजी आईपीओ

एसएफसी एनवायरमेंटल टेक्‍नोलॉजी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 अक्टूबर को खुलेगा और 29 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 313-330 रुपये रखा गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 668 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी वॉटर और वेस्टवॉटर मैनेजमेंट से जुड़ी टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशन प्रोवाइड कराती है। आईपीओ में 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि शेष हिस्सा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा शेयर बेचने के रूप में होगा। नए शेयरों से प्राप्त धन का उपयोग कर्ज चुकाने और व्यापार के लिए आवश्यक पूंजी जुटाने में किया जाएगा।

EAAA इंड‍िया अल्‍टरनेट‍िव लिमिटेड आईपीओ

EAAA इंडिया अल्टरनेटिव का आईपीओ 26 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को समाप्त होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 1,585 से 1,665 रुपये का मूल्य बैंड निर्धारित किया है। इस इश्यू के माध्यम से लगभग 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसका मतलब है कि मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे और आईपीओ से प्राप्त फंड कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगी। यह कंपनी वैकल्पिक निवेश प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत है और Edelweiss Financial Services समूह से संबंधित है।

MK Sons फाइन ज्‍वेल्‍स लिमिटेड आईपीओ

ज्वेलरी बिजनेस से जुड़ी MK Sons फाइन ज्वेल्स का आईपीओ 28 अक्टूबर को शुरू होगा और 30 अक्टूबर को समाप्त होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 153 से 162 रुपये का मूल्य बैंड निर्धारित किया है। इस इश्यू के माध्यम से लगभग 275.4 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

आईपीओ के तहत नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरधारक भी अपने कुछ शेयर बेचेंगे। कंपनी इस पैसे का उपयोग महाराष्ट्र में नया शोरूम खोलने, इन्वेंट्री खरीदने, गुजरात में मौजूदा शोरूम का विस्तार करने और कुछ कर्ज चुकाने के लिए करना चाहती है।

Bombay Coated एंड स्‍पेशल स्‍टील्‍स IPO

बॉम्बे कोटेड और स्पेशल स्टील्स का आईपीओ 29 अक्टूबर को शुरू होगा और 2 नवंबर को समाप्त होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये निर्धारित किया है। इश्यू का कुल आकार लगभग 183.1 करोड़ रुपये है।

यह आईपीओ पूरी तरह नए शेयरों के माध्यम से पेश किया जा रहा है। कंपनी स्टील प्रोसेसिंग के क्षेत्र में कार्यरत है। आईपीओ से प्राप्त धनराशि का मुख्य भाग कर्ज चुकाने या पूर्व में लिए गए कर्ज के भुगतान के लिए उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ धनराशि मशीनरी से संबंधित खर्चों के लिए भी निर्धारित की गई है।

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज