ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

अरबपतियों पर भारी पड़ रहा ट्रंप का टैरिफ, टॉप 20 में से गायब हो गया इस भारतीय का नाम

Bloomberg Billionaires Index: दुनिया के अरबपतियों को भी ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने हिला दिया है। जिसके कारण अरबपतियों की लिस्ट में कुछ अहम बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Bloomberg Billionaires Index List 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर आम जनता पर ही नहीं बल्कि दुनिया के अरबपतियों पर भी हुआ हैं। फिलहाल दुनिया के बिलेनियर्स की लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स टॉप 10 की लिस्ट में से वॉरेन बफे का नाम बाहर हो गया है। उन्हें पछाड़कर माइकल डेल ने पोजिशन हासिल की है। आज अपडेटेड फ्रेश लिस्ट में माइकल डेल की नेटवर्थ 1.41 अरब डॉलर बढ़कर 141 अरब डॉलर हो गई है। जबकि वॉरेन बफे की संपत्ति केवल 140 अरब डॉलर रह गई है। माइकल डेल का नाम दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में 10वें पोजिशन पर आ गया है और वॉरेन बफे 11वीं पोजिशन पर आ गए हैं।

इस लिस्ट में अब भी एलन मस्क 371 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ नंबर 1 पायदान पर हैं। उनके बाद लैरी एलिसन का नाम दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी नेटवर्थ 302 अरब डॉलर है। अगर लैरी एलिसन की कंपनी ओरेकल के शेयरों में बढ़त होती है, तो ये फासला कम हो जाएगा। एलिसन संपत्ति के मामले में एलन मस्क को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

अडानी- अंबानी को लगा जोरदार झटका

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के असर से भारत के दिग्गज बिजनेसमैन भी अछूते नहीं रहे हैं। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आयी है। रिलायंस ग्रुप और अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर गिरने के कारण अडानी और अंबानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को गिरावट देखने के लिए मिली थी। मुकेश अंबानी को 1.48 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ है। साथ ही गौतम अडानी को 1.37 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। गौतम अडानी का नाम दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट में से बाहर हो गया है, वे अब इस लिस्ट में 22वीं पोजिशन पर है। गौतम अडानी की टोटल नेटवर्थ 74 अरब डॉलर रह गई है। साथ ही मुकेश अंबानी अब 98.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 18वीं पोजिशन पर हैं।

किन दिग्गजों का नाम इस लिस्ट में हैं शामिल

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में मार्क जुकरबर्ग 270 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 3रीं पोजिशन पर और कभी इस लिस्ट में नंबर 1 पोजिशन हासिल करने वाले जेफ बेजोस 244 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 4थीं पोजिशन पर हैं।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना