ब्लिंकिट पर धनिया फ्री 
बिज़नेस

सब्जी मंडी की तरह Blinkit पर भी मुफ्त मिलेगी धनिया, यूजर्स के सुझाव पर कंपनी ने लिया फैसला

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: Blinkit यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। ऑनलाइन मार्केट प्लेस ब्लिंकिट ने अपने के लिए खास सुविधा लेकर आया है। सब्जी मंडी जिस तरह अन्य सब्जियों के साथ धनिया मुफ्त में मिलती है उसी तरह अब ब्लिंकिट भी अपने कस्टमर्स को सब्जियों के साथ धनिया फ्री देगा। एक यूजर्स के सुझाव पर कंपनी ने ऐसा करने का फैसला लिया है।

वायरल पोस्ट पर सीईओ ने दिया जवाब

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्री धनिया को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। मुंबई के एक शख्स ने X पर ब्लिंकिट को टैग करके एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में शख्स ने लिखा, मेरी मां का सुझाव है कि ब्लिंकिट पर भी फ्री धनिया मिलना चाहिए। इस पोस्ट पर ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा (CEO Albinder Dhindsa) ने जवाब दिया।

यूजर्स की रिक्वेस्ट पर Blinkit सीईओ का X पर पोस्ट

धनिया के लिए देने पड़ते हैं पैसे

CEO ढींडसा ने जवाब में अपने पोस्ट में कहा कि यह लाइव है! सभी लोग अंकित की मां को धन्यवाद दें। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अगले कुछ हफ्तों में इस सुविधा को बेहतर बना पाएं। बता दें कि सब्जी, फ्रूट हो या फिर किराने का सामान Blinkit से आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।

हम अपने आस- पास के बाजार से सब्जी खरीदते हैं तो दुकानदार धनिया (Free dhaniya) फ्री में देता है। नहीं देता है तो हम फ्री में धनिया मांग लेते हैं और हमें मिल भी जाता है, लेकिन ब्लिंकिट पर ऑर्डर करने पर हमें धनिया के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित