स्टार्टअप। इमेज-एआई 
बिज़नेस

Year Ender 2025: बेंगलुरु से बरसा सबसे अधिक पैसा, इन 10 नए स्टार्टअप्स ने अर्थव्यवस्था को किया मजबूत

Year Ender 2025 : भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम ने फिर खुद को बेहतर साबित किया है। निवेशक थोड़े सतर्क हुए, वहीं स्टार्टअप्स जिन्होंने बिजनेस मॉडल में इनोवेशन लाया है। अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

रंजन कुमार

Year Ender: भारत में काम करने, नौकरी पाने और करियर बनाने का तरीका बदल रहा है। इसकी अगुवाई नई पीढ़ी के स्टार्टअप्स कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सहायता से आज नया बिजनेस शुरू करना पहले से कम समय, पैसे और संसाधनों में संभव हो गया है। इससे इनोवेशन के नए रास्ते खुल गए हैं। साल 2025 के पहले 9 महीनों में निवेशकों ने नए स्टार्टअप फंड्स में 9 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। यह दिखाता है कि निवेशक भारतीय स्टार्टअप्स में काफी भरोसा रखते हैं।

हाल में LinkedIn ने अपनी 8वीं सालाना सूची Top Startups India 2025 जारी की है। लिस्ट में उन 20 स्टार्टअप्स को शामिल किया गया है, जो तेजी से बढ़ रहे हैं। ये टैलेंट को आकर्षित कर रहे और इंडस्ट्री में नए ट्रेंड बना रहे हैं। इन स्टार्टअप्स में नौकरी की संभावनाएं बढ़ी हैं और ये अपने-अपने क्षेत्रों का भविष्य बना रहे हैं। लिस्ट बनाने में कंपनियों की हायरिंग स्पीड, जॉब सीकर्स की रुचि और टॉप कंपनियों से टैलेंट आकर्षित करने की क्षमता को देखा गया। हम आपको 10 प्रमुख स्टार्टअप्स के बारे में बता रहे हैं।

टॉप कंपनियां, उनका प्रोफाइल

Zepto 10 मिनट में ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खिलौने डिलीवर ऐप है। मुख्यालय बेंगलुरु में है। Lucidity बिजनेस के लिए क्लाउड स्टोरेज को आसान और प्रभावी बनाता है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। Swish 10 मिनट में फूड डिलीवरी की सुविधा देने वाला प्लेटफॉर्म है। मुख्यालय बेंगलुरु में है। Weekday AI प्लेटफॉर्म और बड़ी टैलेंट डेटाबेस की मदद से इंजीनियरों को हायर करने में मदद करता है। इसका मुख्यालय भी बेंगलुरु में है। Jar फाइनेंशियल फिटनेस ऐप है। यह रोज थोड़ा-थोड़ा सेविंग कर डिजिटल गोल्ड में निवेश का विकल्प देता है। मुख्यालय बेंगलुरु में है।

ये भी 5 परफॉर्मिंग कंपनियां

Convin AI असिस्टेंट है। यह कॉन्टैक्ट सेंटर की सर्विस, एजेंट ट्रेनिंग और सेल्स को बेहतर बनाता है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। Bhanzu दुनिया के सबसे तेज कैलकुलेटर द्वारा स्थापित प्लेटफॉर्म है, जो बच्चों और विद्यार्थियों के लिए गणित को मजेदार बना देता है। मुख्यालय हैदराबाद है। Refyne India कंपनियों को स्टाफ के लिए फाइनेंशियल वेलनेस बेनिफिट्स और एडवांस सैलरी जैसी सुविधाएं देने में सहायक है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में ही है। EMotorad एडवेंचर और कम्यूटिंग के लिए स्टाइलिश और इनोवेटिव ई-बाइक निर्माता है। मुख्यालय पुणे में है। Atlys इंटरनेशनल वीजा, ट्रैवल इंश्योरेंस और एजेंट सर्विसेज के लिए आसान प्लेटफॉर्म है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान