Average Salary By State In India 2025: भारत के मशहूर उद्योगपति और RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में Forbes Advisor India के लेटेस्ट डेटा की मदद से बताया गया है कि भारत के अलग-अलग राज्यों में लोगों की औसत मासिक वेतन कितनी है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि- 'भारत सच में भी तब ही खुशहाल बनेगा, जब हर आम नागरिक खुशहाल रहेगा।
ये भारतीय मैप सब बता रहा है- महाराष्ट्र 32,000 रुपये महीना के साथ सबसे टॉप पर है। वहीं, 13,500 रुपये की मासिक वेतन के साथ बिहार सबसे निचले पायदान पर है। हमारा असली मिशन एक ही होना चाहिए। सबसे नीचे वालों को ऊपर उठाओ, सबसे औसत कमाई बढ़ाओ और मिल-जुलकर आगे बढ़ो।
Forbes Advisor India के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, साल 2025 में देश का औसत मासिक वेतन 28,000 रुपये तक पहुंच गई है। यह रिपोर्ट देश के हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की औसत आय को दर्शाती है, जिससे साफ पता चलता है कि किन राज्यों में लोगों की कमाई ज्यादा है और कहां कमाई अभी भी चुनौती बनी हुई है। यह आंकड़े भारत के बदलते आर्थिक माहौल, रोजगार क्षमता और क्षेत्रीय असमानताओं का एक स्पष्ट आंकड़े को भी प्रस्तुत कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, औसत मासिक सैलरी की लिस्ट कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा जैसे राज्य सबसे आगे हैं। कर्नाटक में एवरेज मंथली सैलरी 33,000 रुपये है, जो देश में सबसे ज्यादा है। टेक, स्टार्टअप और आईटी हब होने से लोगों की सैलरी अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक है। वहीं, महाराष्ट्र की औसल वेतन 32,000 रुपये तक पहुंच चुकी है, जिसमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े कारोबारी शहरों की अहम भूमिका है। तेलंगाना भी 31,000 के एवरेज सैलरी के साथ तेजी से उभरते राज्यों में शामिल है।
बिहार, अंडमान-निकोबार, मिजोरम और नागालैंड जैसे राज्यों में औसत मासिक वेतन अभी भी काफी कम है। बिहार में केवल 13,500 रुपये, अंडमान-निकोबार में 13,000, नागालैंड में 14,000 और मिजोरम में 14,500 रुपये हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में रोजगार के अवसर और वेतन स्तर में काफी सुधार की जरूरत है।
| राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | एवरेज मासिक सैलरी (₹) |
|---|---|
| Jammu & Kashmir | 18,000 |
| Ladakh | 0 |
| Himachal Pradesh | 22,500 |
| Punjab | 25,000 |
| Haryana | 30,000 |
| Delhi | 23,500 |
| Uttarakhand | 22,000 |
| Uttar Pradesh | 27,000 |
| Rajasthan | 21,500 |
| Gujarat | 28,000 |
| Madhya Pradesh | 20,500 |
| Chhattisgarh | 20,000 |
| Odisha | 21,000 |
| West Bengal | 24,000 |
| Bihar | 13,500 |
| Jharkhand | 19,500 |
| Sikkim | 16,500 |
| Assam | 19,000 |
| Meghalaya | 15,000 |
| Tripura | 17,500 |
| Mizoram | 14,500 |
| Nagaland | 14,000 |
| Manipur | 15,500 |
| Arunachal Pradesh | 16,000 |
| Maharashtra | 32,000 |
| Goa | 23,500 |
| Karnataka | 33,000 |
| Andhra Pradesh | 26,000 |
| Telangana | 31,000 |
| Tamil Nadu | 29,000 |
| Kerala | 24,500 |
| Puducherry | 18,500 |
| Lakshadweep | 0 |
| Andaman & Nicobar Islands | 13,000 |
ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पेंशन स्कीम के नियम बदल गए, जानें क्या है नया फायदा
इस सोशल मीडिया पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि ये तो कमाल हो गया... यूपी में लोगों की सैलरी तो काफी ज्यादा निकली मैं तो कम सोच कर बैठा था...’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि हरियाणा में लोगों की सैलरी 30,000 है… ये तो मेरे लिए भी गर्व की बात है क्योंकि मैं खुद हरियाणा से ही हूं। एक के बाद एक ऐसे कई सारे कमेंट्स हर्ष गोयनका की पोस्ट पर नजर आ रहे हैं।