(कॉन्सेप्ट फोटो/ नवभारत लाइव डॉट कॉम) 
बिज़नेस

थोथा चना बाजे घना! मुकेश अंबानी की नेटवर्थ और पाकिस्तान की GDP देख लेते मुनीर तो भूल जाते धमकी

Asim Munir vs Mukesh Ambani: पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अपने परमाणु हथियारों का धौंस दिखाते हुए धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो उसे मिसाइलें मारकर गिरा देंगे।

मनोज आर्या

Asim Munir Aggainst Mukesh Ambani: पाकिस्तान आर्मी के चीफ जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ  भड़काऊ भाषण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, अमेरिका में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने भारत और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के खिलाफ मजहबी लहजे धमकी भरा बयान दिया है।

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अपने देश के प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि एक ट्वीट करवाया था, जिसमें सूरह फील और मुकेश अंबानी की तस्वीर थी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि अगली बार पाकिस्तान क्या करेगा। मुनीर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हम भारत के पूर्व से शुरुआत करेंगे, जहां उनके सबसे कीमती संसाधन हैं और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे।

आसिम का धमकी भरा भाषण

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अपने भाषण में अपने परमाणु हथियारों का धौंस दिखाते हुए धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो उसे मिसाइलें मारकर गिरा देंगे। आसिम मुनीर ने कहा कि हम इंतजार करेंगे कि भारत बांध बनाए और फिर उसे 10 मिसाइलों से खत्म कर देंगे। सिंधु नदी भारत की खानदानी जायदाद नहीं है और हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है। मुकेश अंबानी के खिलाफ पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह बयान काफी सुर्खियों में बना हुआ है। अब लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि पाकिस्तान के मुकाबले अंबानी की कुल नेटवर्थ कितनी है। आइए जानते हैं।

पाकिस्तान की कुल जीडीपी

आईएमएफ (IMF) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 2.6 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और अब यह लगभग 373.08 बिलियन डॉलर की हो चुकी है। देश के अंदर राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ती महंगाई और खराब विदेशी कर्ज हालात जैसे फैक्टर पाकिस्तान की इकोनॉमी को पीछे खींच रहे हैं। वहीं इसके मुकाबले भारत के दो बड़े राज्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु ही मिलकर पाकिस्तान की जीडीपी को पछाड़ कर आगे निकल चुके हैं पीछे छोड़ चुके हैं।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी भारत के साथ-साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। ब्लूमबर्ग की रियल टाइम बिलियनेयर की लिस्ट में वह 18वें नंबर पर हैं। अंबानी कुल नेटवर्थ की बात करें तो 98.1 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली रिलायंस समूह की कई कंपनियों भारत के अलावा विदेशों में भी अलग-अलग सेक्टरों में अपना कारोबार कर रही हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें