एप्पल ऐप स्टोर (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Apple App Store: एप्पल ऐप स्टोर के लिए जरिए साल 2024 में भारतीयों की हुई बंपर कमाई, IIM अहमदाबाद की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

आईआईएम अहमदाबाद के द्वारा एप्पल ऐप स्टोर से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसके आधार पर ये पता चला है कि साल 2024 में एप्पल ऐप स्टोर पर ऐप बेचने के बाद भारतीयों ने करोड़ो रुपये की कमाई की है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत में एप्पल के बिजनेस को लेकर एक बेहतरीन खबर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि भारत में एप्पल ऐप स्टोर परिवेश ने साल 2024 में डेवलपर बिलिंग और सेल्स के माध्यम से तकरीबन 44,447 करोड़ रुपये यानी 5.31 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। कंपनी को सोमवार को जारी एक रिसर्च स्टडी में ये बात कही है।

आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर विश्वनाथ पिंगली द्वारा की गई एक स्टडी रिपोर्ट में ये सामने आया है कि 94 प्रतिशत से ज्यादा रेवेन्यू सिर्फ डेवलपर और बिजनेस से हासिल हुआ। इसमें एप्पल को कोई कमीशन नहीं दिया गया है। स्टडी के अनुसार, पिछले 5 सालों में भारत स्थित डेवलपर की ग्लोबल इनकन तीन गुना बढ़ गई है, जो ऐप स्टोर द्वारा प्रदान किए जाने वाले जबरदस्त व्यावसायिक अवसर व ग्लोबल रिच को उजागर करती है।

ऐप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ टिम कुक ने प्रेस रिलीज में कहा है कि ऐप स्टोर भारत और दुनिया भर के डेवलपर के लिए एक इकोनॉमिक मिरेकल रहा है और हम उनके काम का समर्थन करने को उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि ये स्टडी भारत की अविश्वसनीय रूप से जीवंत ऐप इकोनॉमी की शक्ति को हाईलाइट करता है। कुक ने कहा है कि हम सभी स्तर के डेवलपर की सफलता में इंवेस्टमेंट जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि वे ऐसे ऐप बनाते हैं जो अहम असर डालते हैं और साथ ही लोगों के जीवन को समृद्ध बनाते हैं।

प्रोफेसर पिंगली के स्टडी में भारत में ऐप स्टोर वातावरण को साइज देने वाले प्रमुख ऑपरेटर्स का भी उल्लेख किया गया जिसमें फूड डिस्ट्रीब्यूशन, यात्रा, गेमिंग एंड एंटरटेनमेंट जैसे सेक्टरों में ऐप के उपयोग में बढ़ोतरी शामिल है। सिर्फ साल 2024 में ऐप स्टोर डेवलपर ने फिजिकल गुड्स एंड सर्विस की सेल्स से टोटल बिलिंग व सेल्स में 38,906 करोड़ रुपये कमाए। इन-ऐप एडवरटाइजमेंट से 3,014 करोड़ रुपये और डिजिटल गुड्स एंड सर्विसेज से 2,527 करोड़ रुपये कमाए गए।

स्टडी में कहा गया है कि आज डेवलपर के पास अपने ऐप से पैसे कमाने और ऐप स्टोर पर सक्सेसफुल बिजनेस बनाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा तरीके हैं। इसके परिणामस्वरूप एक हेल्थी व गतिशील परिवेश तैयार हुआ है। भारत स्थित डेवलपर ने साल 2024 में ऐप स्टोर से करीब 80 प्रतिशत कमाई देश के बाहर से अर्जित की जबकि 87 प्रतिशत डेवलपर्स कई ‘स्टोरफ्रंट' पर एक्टिव रहे।

एप्पल ने साल 2020 से साल 2023 तक संभावित धोखाधड़ी के मामले में टोटल मिलाकर 7 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का लेनदेन रोका। इसमें से 1.8 अरब डॉलर से ज्यादा के मामले साल 2023 में सामने आए। ऐप स्टोर ने सिक्रेरेसी, सिक्योरिटी और क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा न करने के कारण 17 लाख से ज्यादा ‘ऐप' के आवेदन अस्वीकार भी किए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन