अनिल अंबानी फैमिली (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

कौन हैं वो 2 युवा, जिन्होंने बदल दी अनिल अंबानी की डूबती ही किस्मत

अनिल अंबानी जिनकी किस्मत के सितारें पिछले कुछ दिनों से चमक नहीं रहे थे, अब उनकी किस्मत पलटती हुई नजर आ रही हैं। इसके बदलाव के पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि उनके दोनों बेटे हैं।

अपूर्वा नायक

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्टचर के चेयरमैन अनिल अंबानी जो पिछले कुछ सालों में जबरदस्त आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने कोर्ट में नेटवर्थ को भी जीरो बता दिया था। लेकिन अब उनकी कंपनियों में ऐसा उछाल आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों में अनिल अंबानी की किस्मत ने ऐसी करवट बदली हैं, कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट में धमाल मचा रही हैं। सबसे दिलचस्प बात तो ये हैं कि इस बदलाव के पीछे 2 इसे यूथ इंवेस्टर्स का नाम सामने आया है, जिनकी उम्र सिर्फ 29 और 33 साल हैं।

ये 2 युवा कौन हैं?

33 और 29 वर्षीय ये दो युवा कोई और नहीं बल्कि अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं। अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल और जय अंशुल दोनों अनिल अंबानी की कंपनी में पार्टनरशिप निभा रहे हैं। जय अनमोल और जय अंशुल अंबानी ने जब से कंपनी की कमान संभाली है, तब से ही चीजों में बदलाव आना शुरू हो गया है। अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड यानी आरसीएल को रिवाइव करने में बड़ी भूमिका निभायी हैं।

रॉकेट बन गए ये शेयर

मार्च 2025 के बाद से ही रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने 100 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। जहां एक ओर इंवेस्टर को इन कंपनियों से उम्मीद नहीं थी, वहीं इन दोनों युवाओं ने समय रहते ही इन दोनों कंपनियों को पटरी पर ला दिया है। उनका ये भरोसा आम निवेशकों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। अब सोना नहीं चांदी देगी आपको दोगुना रिटर्न, आसमान पर पहुंचेगा सिल्वर प्राइस

क्यों विश्वास कर रहे हैं ये युवा दिग्गज?

इन फर्म्स ने ना सिर्फ तेजी से स्टॉक्स खरीदे हैं, बल्कि उनमें अपना लॉन्ग टर्म विश्वास भी जताया है। इन कंपनियों का मानना है कि अनिल अंबानी की कंपनियां अब कर्ज से फ्री होने की दिशा में काम कर रही हैं और सरकारी प्रोजेक्ट्स में भी तेजी से शामिल हो रही हैं। खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर में सरकार के बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए, इन कंपनियों की ग्रोथ की उम्मीद काफी मजबूत हो रही हैं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर