कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

भारत के इतिहास का सबसे महंगा सौदा, शेयर बाजार के दिग्गज ने 711 करोड़ में खरीदा पूरा टॉवर

Indias Most Expensive House: एंजेल वन के संस्थापक दिनेश ठक्कर ने मुंबई के पॉश सी-फेसिंग इलाके में 63,000 वर्ग फुट में फैले आठ मंजिला लग्जरी टॉवर को 711 करोड़ रुपये में खरीदा है।

मनोज आर्या

Mumbai Real Estate Deal: देश के रिटेल शेयर ब्रोकिंग सेक्टर के प्रमुख दिग्गजों में शामिल एंजेल वन (Angel One Ltd.) के संस्थापक और चेयरमैन दिनेश ठक्कर ने देश के रियल एस्टेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने मुंबई के एक पॉश और पॉश इलाके में स्थित आठ मंजिला सी-फेसिंग टॉवर को 711 करोड़ रुपये (लगभग 74.3 मिलियन डॉलर) में खरीदा है।

यह किसी भी व्यक्तिगत आवासीय इकाई के लिए देश में अब तक का सबसे महंगा और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सौदा माना जा रहा है।

63,000 वर्ग फुट मैं फैला है यह प्रॉपर्टी

डेवलपर एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड (Embassy Developments Ltd.) और दिनेश ठक्कर द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, यह सी-फेसिंग बहुमंजिला आवासीय टॉवर 63,000 वर्ग फुट (लगभग 5,853 वर्ग मीटर) के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।

इसमें प्रत्येक मंजिल पर एक लग्जरी रेजिडेंस की व्यवस्था है, जो अरब सागर के मनोरम दृश्य पेश करता है। इस रिकॉर्ड डील की खबर के सामने आते ही शुरुआती कारोबार में एम्बेसी के शेयरों में भी करीब 8.3 फीसदी तक की तेज बढ़त दर्ज की गई।

लग्जरी हाउसिंग मार्केट में उछाल के संकेत

यह डील भारत के लग्जरी हाउसिंग मार्केट में आ रहे एक बड़े उछाल को दर्शाता है। हाल के वर्षों में देश की आर्थिक वृद्धि, कॉरपोरेट संपत्तियों में इजाफे और छोटे-बड़े शहरों से लगातार आ रहे आईपीओ की वजह से अरबपतियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।

अपनी अनूठी और ट्रॉफी प्रॉपर्टीज के लिए प्रसिद्ध मुंबई हमेशा से देश के सबसे अमीर परिवारों, उद्योगपतियों और टेक-कॉर्पोरेट लीडर्स की पहली पसंद रहा है।

मुंबई के महंगे इलाकों में बढ़ी खरीदारी

हाल के दिनों में मुंबई के महंगे इलाकों में कई बड़े डील देखने को मिले हैं। इससे पहले फार्मास्यूटिकल कंपनी यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड (USV Pvt Ltd) की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी ने 639 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा था। वहीं, मशहूर बैंकर उदय कोटक और उनके परिवार ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक सी-फेसिंग टॉवर खरीदा था।

प्रॉपर्टी डेटा सर्विस प्रोवाइडर जैपकी (Zapkey) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 से अब तक देश में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत वाले कुल 37 आवासीय सौदे हो चुके हैं, जिनका कुल मूल्य 5,600 करोड़ रुपये से भी अधिक बैठता है।

सुपर-लक्जरी अपार्टमेंट्स की मांग

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में संपत्ति निर्माण अब दुर्लभ और हाई-एंड रियल एस्टेट संपत्तियों के रूप में सामने आ रहा है। देश के प्रमुख शहरों में सुपर-लक्जरी अपार्टमेंट्स की मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई प्रीमियम प्रोजेक्ट्स बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों या दिनों के भीतर पूरी तरह बिक जाते हैं।

एंजेल वन के संस्थापक दिनेश ठक्कर का यह बड़ा दांव दिखाता है कि भारत का लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

साल 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौर में डिजिटल ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के तेजी से विस्तार के बाद एंजेल वन की शेयर बाजार में सफल लिस्टिंग हुई थी, जिसके बाद से कंपनी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट