बिज़नेस

अकासा एयर ने भरी उडान; मुंबई-अहमदाबाद रूट पर उड़ी पहली फ्लाइट, उड्डयन मंत्री सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने रविवार को ''अकासा'' एअर कंपनी (Akasa Air) की पहली व्यावसायिक उड़ान को हरी झंडी दिखाकर मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना किया। निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और विमानन क्षेत्र के कारोबारी आदित्य घोष और विनय दूबे द्वारा समर्थित ‘अकासा एअर' को सात जुलाई को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से उड़ान के लिए (एअर ऑपरेटर) प्रमाणपत्र मिला। 

मुंबई हवाई अड्डे पर मौजूद झुझुनवाला ने कहा, ''मुझे आपको (सिंधिया) धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि लोग कहते हैं कि भारत की नौकरशाही बहुत खराब है लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हमें जो सहयोग दिया है, वह अविश्वसनीय है।'' उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी कोई एअरलाइन 12 महीनों में तैयार नहीं हुई है। 

https://twitter.com/AkasaAir/status/1556229542292860929

उन्होंने कहा, ''आम तौर पर नौ महीने में बच्चा पैदा होता है, हमें 12 महीने लगे। यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग के बिना संभव नहीं होता।'' उड़ान को हरी झंडी दिखाने के बाद, सिंधिया ने कहा कि यह वास्तव में भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए कई कारणों से एक “नयी सुबह” है। उन्होंने कहा, ''दुनिया भर में यह क्षेत्र पिछले एक या दो दशक से बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है। कई घटनाओं के कारण इस उद्योग में विश्व स्तर पर बदलाव आए हैं।'' 

सिंधिया ने दावा किया कि सड़क और रेल परिवहन के साथ-साथ उड्डयन क्षेत्र भारत में परिवहन का गढ़ बनेगा। उन्होंने कहा, ''अकासा के पास भी एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। अगले पांच साल में इसकी 72 विमानों तक बढ़ने की योजना है। मुझे यकीन है कि भारत का हर हिस्सा अकासा एअर की उड़ानों से जुड़ा होगा।''अकासा एअर क्रमशः 13 अगस्त, 19 अगस्त और 15 सितंबर से बेंगलुरु-कोच्चि, बेंगलुरु-मुंबई और चेन्नई-मुंबई मार्गों पर सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है।  

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन