गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

नोएडा के बाद यूपी के इस शहर में होगा IT पार्क, 36 कंपनियां शुरू करेंगी काम, युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह आईटी पार्क कुल 3.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा उद्यमी अपने लैपटॉप के साथ आकर काम कर सकते हैं।

मनोज आर्या

लखनऊ: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में बन रहे आईटी पार्क (Gorakhpur IT Park) में 36 सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर यूनिट्स संचालित की जाएंगी इससे न केवल स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इस आईटी पार्क का निर्माण सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) द्वारा सेक्टर 7 में किया जा रहा है।

बता दें कि यह आईटी पार्क कुल 3.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा उद्यमी अपने लैपटॉप के साथ आकर काम कर सकते हैं। साथ ही, बड़ी कंपनियों के लिए सर्विस सेंटर की भी सुविधा होगी। इससे स्थानीय और बाहरी कंपनियों को एक नया प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

लगभग पूरा हो चुका है निर्माण कार्य

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) ने साल 2020 में ही इस परियोजना के लिए जमीन आवंटित की थी। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से साल 2022 तक इसका निर्माण पूरा करने की प्लानिंग थी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन अब इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। सोमवार को गीडा के सीईओ अनुज मलिक और STPI के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई, जिसमें संचालन की रूपरेखा तैयार की गई। इस पार्क से युवाओं को काफी मदद मिलेगा।

आईटी पार्क में दो तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। पहली, कोई भी व्यक्ति अपना लैपटॉप लेकर वहां बैठकर काम कर सकेगा, जिससे फ्रीलांसिंग और स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा। दूसरी, बड़ी कंपनियों को अपने सर्विस सेंटर स्थापित करने का अवसर मिलेगा, जिससे लोकल युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

स्टार्टअप हब की दिशा में एक बड़ा कदम

यह आईटी पार्क गोरखपुर को तकनीकी और स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। इससे क्षेत्र के युवाओं को घर के पास ही आधुनिक तकनीकी सुविधाएं और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इसके साथ स्टार्टअप कंपनियों के आने से क्षेत्र में काफी बड़ी संख्या में रोजगार भी पैदा होगा और स्थानीय लोगों को नौकरी के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में नहीं जाना होगा।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच