प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड बनवाने का बदला नियम, दिखाने होंगे ये 4 दस्तावेज

Aadhaar Card Update: UIDAI ने नए आधार कार्ड बनवाने या पुराने आधार कार्ड में सुधार के नियमों में बदलाव किया है। यूआईडीएआई ने वर्ष 2025-26 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की एक लिस्ट जारी की है।

मनोज आर्या

Aadhaar Card New Rule: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नए आधार कार्ड बनावाने या फिर पुराने आधार को अपडेट करवाने के नियमों में बदलाव किया है। अब आधार में नाम, पता और फोटो में बदलाव के लिए नई शर्तों को पूरी करनी होगी। यूआईडीएआई ने वर्ष 2025-26 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की एक लिस्ट जारी की है। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी के पास गलती से दो या अधिक आधार नंबर बन गए हैं, तो सबसे पहले जारी हुआ आधार ही वैलिड होगा और बाकि सभी रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

नई शर्तें लागू होने के बाद अब आधार बनावाने या फिर उसमें बदलाव करने के लिए चार जरूरी डॉक्यूमेंट में प्रस्तुत करने होंगे। इन चार दस्तावेज में पहचान प्रमाण पत्र, आवसीय प्रमाण पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट और रिलेशन का प्रमाण शामिल हैं।

पहचान के लिए ये दस्तावेज मान्य

इसके तहत आप पासपोर्ट, पैन कार्ड (ई-पैन कार्ड भी वैलीड), वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी/ सरकारी उपक्रम की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, पेंशनभोगी पहचान कार्ड, केंद्रीय स्वास्थ्य योजना/ भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना कार्ड, ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड को दस्तावेज के तौर पर दिखा सकते हैं।

जन्म प्रमाण के पत्र के लिए

स्कूल के मार्कशीट, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज जिसमें आपकी जन्मतिथि दर्ज हो, राज्य या केंद्र सरकार का प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि हो, का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवसीय और बर्थ सर्टिफिकेट के लिए

आवसीय प्रमाण पत्र के रूप में आप बिजली/पानी/ गैस या लैंडलाइन बिल ( जो तीन महीने से कम पुराना हो), बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, रेंट एग्रीमेंट (रजिस्टर्ड), पेंशन दस्तावेज, राज्य/केंद्र सरकार की ओर से जारी आवासीय प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।

किस पर लागू होंगे ये नियम

यह बदलाव भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिक, पांच वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चे- लंबी अवधी के वीजा पर भारत में रह रहे लोगों पर लागू होगा। विदेशी नागरिकों और ओसीआई कार्ड रखने वालों को विदेशी पासपोर्ट, वीजा, नागरिकता सर्टिफिकेट या एफआरआरओ से मिला निवासी परमिट जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

फ्री ऑनलाइन आधार अपडेट

यूआईडीएआई ने 14 जून 2026 तक फ्री ऑनलाइन अपडेट सुविधा जारी रखी है। अकाउंट बनाकर myAadhaar portal में लॉगिन करें। उपरोक्त दस्तावेजों की स्कैन की गई फाइल अपलोड करें। आवश्यक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या ओटोपी सुविधा का उपयोग करें। अपडेट पूरा होने के बाद ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट