प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

सरकारी कर्मचारियों के लिए आयी गुड न्यूज! आपकी सैलरी में होगा इजाफा

मोदी सरकारी ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है, लेकिन ये कब लागू होने वाला है इसकी तारीख अभी सामने नहीं आयी हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये 1 अप्रैल 2026 को लागू हो सकता है।

अपूर्वा नायक

सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आ रही है, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार हैं। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। जब भी ये लागू होगा उसके बाद से ही केंद्रीय कर्मचारियों की ना सिर्फ सैलरी बढ़ेगी बल्कि पेंशन और महंगाई भत्ते में भी बढ़त होगी। हालांकि अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि ये कब लागू होने वाला है। लेकिन ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि 8वां वेतन आयोग अगले साल 2026 में लागू हो सकता है।

अगर आपके मन में भी यही सवाल चल रहा है कि 8वां वेतन आयोग कब लागू होने वाला है, तो आपको बता देते हैं कि इसकी तारीख अभी सामने नहीं आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सपर्ट्स ने ये माना है कि इसके लागू होने में कुछ देरी हो सकती है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि ये 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है। आपको बता दें कि आमतौर पर हर 10 सालों में एक बार वेतन आयोग का गठन किया जाता है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल साल 2025 के दिसंबर महीने में खत्म होने वाला है। 8वें वेतन आयोग से लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलने वाला है।

फिटमेंट फैक्टर पर आधारित होगी सैलरी

8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्पेशल फिटमेंट फेक्टर पर आधारित होगी। उदाहरण के तौर पर बताया जाए तो मानिए कि आपकी मौजूदा सैलरी 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन संशोधन के लिए 2.57 का फिटमेंट फेक्टर लागू किया गया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत 1.92 फिटमेंट फेक्टर पर एग्रीमेंट भी कर सकती है। लेकिन ये भी है कि सरकार कम से कम 2.86 के फिटमेंट फेक्टर को चुन सकती है। तुर्की के बाद चीन को लगा 440 वॉट का झटका, भारत में इस चीनी कंपनी की कमाई हो गई आधी

आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी?

अगर सरकार 8वें वेतन आयोग फिटमेंट फेक्टर को 3 प्रतिशत या उससे ज्यादा करती है, तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में काफी बढ़त हो सकती है। ऐसे में जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो इससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने 19,000 रुपये तक की बढ़त हो सकती है। साथ ही इसके बाद आपकी मिनिमम सैलरी 51,480 रुपये हो सकती है। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन भी 25,740 रुपये तक बढ़ सकती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज